Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए

f2d43f0aeaa2eb27cb9fa03ea33deb3317848556836031209 original


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम से एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि विराट ने छात्रों की परीक्षाओं, पारदर्शिता और मेरिट सिस्टम को लेकर अपनी राय व्यक्त की है. स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद कई यूजर्स इसे सच मानकर शेयर करने लगे. हालांकि, यह पूरी तरह फेक है.

क्या लिखा है वायरल पोस्ट में?

वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि छात्र निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और पारदर्शी व्यवस्था के हकदार हैं. साथ ही अधिकारियों से उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही गई है. स्क्रीनशॉट में विराट कोहली का नाम, उनकी प्रोफाइल फोटो और ब्लू टिक दिखाई देने की वजह से कई लोग भ्रमित हो गए.

फैक्ट चेक में सामने आई सच्चाई

जांच के दौरान पता चला कि वायरल पोस्ट विराट कोहली के आधिकारिक X अकाउंट से नहीं किया गया था. स्क्रीनशॉट में दिख रहा यूजरनेम @Highonchurma था, जबकि विराट कोहली का आधिकारिक और वेरिफाइड X हैंडल @imVkohli है. दरअसल, X के प्रीमियम फीचर का इस्तेमाल करने वाले एक यूजर ने अस्थायी रूप से अपना नाम और प्रोफाइल फोटो बदलकर विराट कोहली जैसा बना लिया और फिर यह पोस्ट कर दिया. यही वजह रही जिस से कई लोगों को यह पोस्ट असली लगने लगी.

यूजरनेम जांचना क्यों है जरूरी?

सोशल मीडिया पर केवल नाम, फोटो या ब्लू टिक देखकर किसी पोस्ट को असली मान लेना सही नहीं है. किसी भी वायरल स्क्रीनशॉट पर भरोसा करने से पहले हमेशा अकाउंट का वास्तविक यूजरनेम (Handle) जांचना चाहिए. इस मामले में विराट कोहली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर छात्रों की परीक्षाओं या परीक्षा प्रणाली से जुड़ा ऐसा कोई पोस्ट साझा नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल

फर्जी दावों से रहें सतर्क

सोशल मीडिया पर फर्जी स्क्रीनशॉट और एडिट किए गए पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं. ऐसे मामलों में किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले आधिकारिक अकाउंट या विश्वसनीय स्रोत से उसकी पुष्टि करना जरूरी है. इससे गलत जानकारी फैलने से रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘शिक्षा में ताकत है’, छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *