Identify Hidden Talent in Kids: कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग

591c10e8256c79bf48a30f25e124369c17859090636891381 original


Identify Hidden Talent in Kids: बहुत से माता-पिता बच्चों के ज्यादा पढ़ाई न करने बल्कि उसकी जगह अगर बच्चा खेलता है, ड्रॉइंग करता है या डांस करता है, या फिर गाने सुनता है तो माता-पिता अक्सर इसे नखरेबाजी या शरारत बोलकर बच्चे को डांट देते हैं. लेकिन कई बार वे यह चीज नजरअंदाज कर देते हैं कि हर बच्चा एक समान नहीं होता. हर बच्चे में अपनी अलग खूबी होती है. किसी को पढ़ाई करना पसंद होता है तो किसी को खेल खेलना, ड्रॉइंग करना, डांस करना. वे यह बात भूल जाते हैं कि अगर बच्चे के अंदर इस चीज का टैलेंट है तो इसके साथ भी वह अपनी जिंदगी में कामयाब भी बन सकता है. इसलिए जरूरत है तो बस थोड़ा ध्यान देने की, ताकि आप समझ सकें कि आपका बच्चा किस चीज को करने में ज्यादा खुश होता है और वह कौन सा काम दिल से और अच्छी तरह से करता है. क्योंकि जहां बच्चों को खुशी नहीं मिलेगी, वहां वे कभी कामयाब नहीं हो सकते. 

बच्चे में छिपे कलाकार को कैसे पहचानें?

ऐसे में कई माता-पिता का यह भी सवाल रहता है कि हमारे बच्चे में किस चीज का टैलेंट है, इस बात का कैसे पता लगाएं. ऐसे में आपको बता दें कि बच्चे के टैलेंट को पहचानना कोई मुश्किल भरा काम नहीं है. बस जरूरी है कि आप अपने बच्चे पर नजर रखें, क्योंकि कई बार बच्चे अपने माता-पिता को यह खुलकर बता नहीं पाते कि असल में उन्हें क्या करना पसंद है. ऐसे में आप अपने बच्चे के मित्र बनें और उसे प्रेरित करें कि अगर उसको गाना गाना पसंद है तो वह आपको भी गाकर सुनाए. अगर वह अपनी किताब में, दीवारों पर ड्रॉइंग बनाता है तो समझ जाएं कि आपका बच्चा ड्रॉइंग में रुचि रखता है. कुछ बच्चे कहानियां सुनाना पसंद करते हैं, नाटक करते हैं या घर में ही किसी किरदार की नकल उतारते हैं, ऐसे हो सकता है कि आपका बच्चा एक्टिंग में रुचि रखता हो.

इसके अलावा सबसे जरूरी बात यह भी है कि आप अपने बच्चे की बातों को ध्यान से सुनें. वह क्या खेलना पसंद करता है, किस काम में वह समय का पता ही नहीं चलने देता, यह सारी बातें इस चीज को दर्शाती हैं कि उसे कौन सा काम करने में ज्यादा रुचि है. साथ ही बच्चे को हमेशा प्रेरित करें कि वह स्कूल में पढ़ाई के अलावा बाकी एक्टिविटीज में भी भाग ले.

यह भी पढ़ेंः Reasons Behind Wall Seepage: बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी

ट्रेनिंग शुरू करने की सही उम्र

अगर आपको पता चल गया है कि आपका बच्चा किस चीज में रुचि रखता है तो आपका फर्ज बनता है कि आप अपने बच्चे को उस कला क्षेत्र में सही ट्रेनिंग दें. क्योंकि कई बार बढ़ती उम्र के साथ-साथ बच्चे पढ़ाई के प्रेशर में इस तरह दब जाते हैं कि वे भूल जाते हैं कि उनका असली टैलेंट क्या था. इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते बच्चे के टैलेंट को पहचानें और उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ाएं. जिसकी शुरुआत 5 से 6 साल की उम्र में ही कर देनी चाहिए.

इन सबके अलावा माता-पिता की एक आदत होती है, जो अक्सर हर पेरेंट्स में होती है, वह है दबाव डालना. ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बच्चों पर कभी भी किसी भी प्रकार का प्रेशर नहीं डालना चाहिए. हो सकता है आपका बच्चा अभी ड्रॉइंग में रुचि रखता हो, लेकिन आगे चलकर वही बच्चा डांस में रुचि लेने लगे. इससे बच्चों का समय व्यर्थ नहीं होता बल्कि वे मल्टीटैलेंटेड बनते हैं.

यह भी पढ़ेंः Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *