LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट

f8a1e495ed90193f2f84130d7cd6e34317844327408561435 original


LPG Cylinder Price Today 19 July 2026: अगर आप नया LPG गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो पहले आज के ताजा रेट जरूर जान लें. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 जुलाई 2026 के लिए घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं. इस महीने की शुरुआत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. आज इन दरों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है और ग्राहक मौजूदा कीमतों पर ही सिलेंडर खरीद सकेंगे.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम- 

  • दिल्ली- 942.0 रुपये
  • मुंबई- 941.5 रुपये
  • कोलकाता- 968.0 रुपये
  • चेन्नई- 957.5 रुपये
  • चंडीगढ़- 951.5 रुपये
  • देहरादून- 961.0 रुपये 
  • हैदराबाद- 934.0 रुपये
  • भुवनेश्वर- 968.0 रुपये
  • तिरुवनंतपुरम- 951.0 रुपये

19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम- 

  • दिल्ली- 2930.0 रुपये
  • मुंबई- 2885.5 रुपये
  • कोलकाता- 3082.0 रुपये
  • चेन्नई- 3106.0 रुपये
  • चंडीगढ़- 2954.5 रुपये 
  • देहरादून- 2983.5 रुपये
  • हैदराबाद- 2052.5 रुपये
  • भुवनेश्वर- 3115.0 रुपये
  • तिरुवनंतपुरम- 2970.5 रुपये

घर बैठे कैसे चेक करें रेट?

अगर आप अपने शहर के ताजा एलपीजी रेट जानना चाहते हैं, तो इंडेन, भारत गैस और HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहां शहरवार घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों की कीमतें रहती हैं. 

27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

गैस सिलेंडर लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?

एलपीजी गैस सिलेंडर लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले सिलेंडर की सेफ्टी सील सही है या नहीं, यह जरूर जांचें. सिलेंडर से गैस की लीकेज आने पर उसे स्वीकार न करें. सिलेंडर पर लिखी एक्सपायरी डेट भी देख लें और डिलीवरी के समय संभव हो तो उसका वजन भी चेक करें. रेगुलेटर सही तरीके से फिट हो रहा है या नहीं, इसकी पुष्टि करें और भुगतान के बाद बिल या कैश मेमो जरूर लें. साथ ही, सिलेंडर को हमेशा सीधी और हवादार जगह पर रखें तथा आग या तेज धूप से दूर रखें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *