LSG VS MI: लखनऊ की हार पर ये क्या बोल गए कप्तान ऋषभ पंत, कहा- ‘खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि…’

a618c7a3b95e85fa194d125b8d24ecdd1777952880266130 original


IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को छह विकेट से करारी शिकस्त दी. 450 से अधिक रनों वाले इस मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रहा, लेकिन अंत में मुंबई के अनुभवी खिलाड़ियों ने बाजी मार ली. हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उनकी टीम ने बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं जोड़े थे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत ठोस रही. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रनों की आक्रामक पारी खेलकर मंच तैयार किया. हालांकि, असली आतिशबाजी निकोलस पूरन के बल्ले से देखने को मिली. पूरन ने महज 21 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. मार्श और पूरन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 94 रनो की साझेदारी के दम पर लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

मुंबई की शानदार वापसी

229 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत किसी सपने जैसी रही. चोट के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज में नजर आए. उन्होंने मात्र 44 गेंदों में 84 रन (6 चौके, 7 छक्के) कूट दिए. उनका भरपूर साथ दिया रेयान रिकेल्टन ने, जिन्होंने 32 गेंदों में 83 रनो की तूफानी पारी खेली. इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनो की साझेदारी ने मैच को लखनऊ की पकड़ से दूर कर दिया. हालांकि बीच में कुछ विकेट गिरे, लेकिन मुंबई ने 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें- सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

कप्तान ऋषभ पंत -‘किस्मत और रनों की कमी’

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत निराश नजर आए. उन्होंने हार का जिक्र करते हुए कहा “जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, हमें निश्चित रूप से और अधिक रन बनाने चाहिए थे. विपक्षी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की और वे इन घरेलू परिस्थितियों के आदी हैं. ईमानदारी से कहूं तो हम 10 से 15 रन पीछे रह गए.”

यह भी पढ़ेंटॉस के बाद शुभमन गिल से शादी को लेकर पूछा गया सवाल, जानें क्या बोले गुजरात टाइटंस के कप्तान

पंत ने गेंदबाजों का बचाव करते हुए आगे कहा कि इस तरह की सपाट पिचों पर जहां बाउंड्री छोटी हों और गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो, वहां गेंदबाजों को दोष देना गलत होगा. उन्होंने टीम को थोड़ी ‘अच्छी किस्मत’ की जरूरत होने की बात भी कही.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *