Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार

1410b013b7a30ae3db50bc7ebe6fc75417853955630541257 original


How To Attach Border And Tassels To Dupatta: त्योहार हो, शादी का सीजन हो या कोई खास फंक्शन, नया सूट पहनने का मन तो हर किसी का करता है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि सूट तो समय पर तैयार हो जाता है, जबकि टेलर दुपट्टा देने में देरी कर देता है. कभी बॉर्डर नहीं लगा होता, तो कभी सिलाई अधूरी रह जाती है.ऐसे में आखिरी समय पर पूरा लुक बिगड़ने का डर बना रहता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है.घर में रखी पुरानी साड़ी या किसी अच्छे कपड़े की मदद से आप आसानी से स्टाइलिश दुपट्टा तैयार कर सकती हैं. 

घर पर कैसे तैयार करें दुपप्टा?

अगर आपके पास कोई पुरानी सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, ऑर्गेंजा या नेट की साड़ी है तो उसे नया रूप देने का यह सबसे अच्छा मौका है. इन दिनों पुराने कपड़ों को नया लुक देने का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है. थोड़ी-सी मेहनत और कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप ऐसा दुपट्टा तैयार कर सकती हैं, जिसे देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि यह घर पर बनाया गया है.

Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार

साड़ी के पल्लू का इस्तेमाल

सबसे आसान तरीका है साड़ी के खूबसूरत पल्लू का इस्तेमाल करना. ज्यादातर साड़ियों का पल्लू पहले से ही कढ़ाई, प्रिंट या बॉर्डर से सजा होता है. ऐसे में उसी हिस्से को दुपट्टे के आकार में काट लें. अगर साड़ी काटना नहीं चाहतीं तो उसे मनचाही चौड़ाई में मोड़कर भी दुपट्टे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद किनारों की सिलाई कर दें या फैब्रिक ग्लू की मदद से लेस चिपका दें. इससे दुपट्टा साफ-सुथरा और प्रोफेशनल फिनिश वाला लगेगा.

 लेयर्ड दुपट्टा भी बना सकती हैं

अगर आप थोड़ा अलग लुक चाहती हैं तो साड़ी के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर लेयर्ड दुपट्टा भी बना सकती हैं. इसके लिए कपड़े की स्ट्रिप्स या पैनल तैयार करें और उन्हें सिलाई मशीन या हाथ से जोड़ दें. सिलाई नहीं आती तो छोटे-छोटे फैब्रिक पिन या खूबसूरत ब्रोच की मदद से भी इन्हें आसानी से जोड़ा जा सकता है. यह स्टाइल इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है.

Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार

बॉर्डर अच्छा कैसे बनाएं?

दुपट्टे को आकर्षक बनाने के लिए बॉर्डर का चुनाव भी बेहद जरूरी है. बाजार में आसानी से मिलने वाली गोटा पट्टी, किरण लेस, मिरर वर्क या लेस बॉर्डर दुपट्टे का पूरा लुक बदल सकती है. पहले दुपट्टे के चारों किनारों की हेमिंग कर लें, फिर चुनी हुई लेस को सिलाई मशीन से या हाथ से अच्छी तरह लगा दें. अगर आपके पास सिलाई मशीन नहीं है तो फैब्रिक ग्लू भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

आजकल दुपट्टों के चारों कोनों पर लगे खूबसूरत लटकन भी काफी ट्रेंड में है.  इन्हें बाजार से खरीदने की बजाय घर पर भी तैयार किया जा सकता है. बची हुई फैब्रिक, सिल्क धागों और कुछ गोल्डन मोतियों की मदद से शानदार लटकन बनाकर चारों कोनों पर लगा दें. इससे साधारण दुपट्टा भी डिजाइनर पीस जैसा नजर आने लगेगा. अगर आपकी पुरानी साड़ी पर खूबसूरत कढ़ाई या प्रिंट बना हुआ है तो उसे भी बेकार न जाने दें. उस हिस्से को काटकर नए दुपट्टे पर लगाया जा सकता है। इसके साथ सीक्विन, लेस, मोती या मिरर वर्क जोड़ने से दुपट्टे का लुक और भी शानदार हो जाता है. इसे आप सूट के साथ ही नहीं बल्कि जींस, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी आसानी से कैरी कर सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें – Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!

इन दिनों हल्के और स्टाइलिश दुपट्टों का फैशन भी काफी चलन में है। अगर आपकी साड़ी भारी है लेकिन उसका प्रिंट बेहद खूबसूरत है तो उसके छोटे-छोटे हिस्सों को नेट या ऑर्गेंजा जैसे हल्के कपड़े पर जोड़कर नया दुपट्टा तैयार किया जा सकता है. इससे दुपट्टा वजन में हल्का रहेगा और पहनने में भी बेहद आरामदायक लगेगा. 

दुपट्टा बनाते समय क्या रखें ध्यान?

दुपट्टा बनाते समय इसकी लंबाई और चौड़ाई का भी ध्यान रखें. आमतौर पर 2.5 मीटर लंबा और 36 से 42 इंच चौड़ा दुपट्टा सबसे सुविधाजनक माना जाता है. सिलाई पूरी होने के बाद दुपट्टे को अच्छी तरह प्रेस कर लें ताकि उसका फिनिश बिल्कुल बुटीक जैसा नजर आए.

इसे भी पढ़ें – Luxury Bag Dinosaur Collagen: नीलाम हो रहा डायनासोर के चमड़े से बना लग्जरी बैग, क्या आप लगाएंगे बोली?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *