- पुलिस ने 6,400 नकली सिक्के, अधबने सिक्के भी मिले।
अगर आप बाजार में खरीदारी करने जाते होंगे, तो अपने साथ कैश के साथ ही 10 और 20 रुपये के सिक्के भी रखते होंगे. ऐसे में दुकानदार भी आपको पैसे लौटाते समय सिक्के भी देता होगा. लेकिन कई बार लोग सिक्के को बिना देखे ही रख लेते हैं. ऐसे में ये सोचना जरूरी है कि जो सिक्का आपके पास है क्या वो असली है भी या नहीं.
दरअसल, यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बड़ी बात ये है कि आरोपियों ने दावा किया है कि वे बाजार में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के नकली सिक्के उतार चुके हैं. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर असली और नकली सिक्के की पहचान कैसे की जाए. लेकिन इससे पहले ये जानते हैं कि मामला पूरा क्या है.
क्या बनाएं जा रहे थे निकली सिक्के?
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह निकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री हरियाणा के सोनापत में चला रहा था. जानकारी के मुताबिक, ये फैक्ट्री लगभग 10 महीने से चलाई जा रही थी. बड़ी बात ये है कि यहां पर दूसरे काम की आड़ में नकली सिक्के बनाएं जा रहे थे.
पुलिस ने निकली सिक्के बरामद किए
बता दें कि यहां पर पेचकस बनाने की आड़ में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाएं जा रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 400 रुपये के नकली सिक्के बरामद किए. अहम बात ये है कि आरोपियों का दावा ये है कि अब तक उन्होंने बाजार में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के नकली सिक्के बाजार में पहुंचाए हैं.
5 लाख रुपये के सिक्के बरामद
जानने वाली बात ये है कि पुलिस ने 5 लाख रुपये कीमत के अधबने सिक्के भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस इस आंकड़े की जांच कर रही है. 70 करोड़ रुपये की कीमत के 20 रुपये के सिक्कों की संख्या लगभग 3.5 करोड़ होती है. अब जानने वाली बात ये है कि आखिर आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपके पास 20 रुपये का जो सिक्का है वो असली है या नकली?
20 रुपये के सिक्के की करें पहचान
- अगर आपको ये पहचानना है कि 20 रुपये का सिक्का असली है या नहीं तो जान लें कि इसे कैसे पहचानें.
- असली 20 रुपये का सिक्का 12 किनारों वाला होता है. साथ ही इसके बाहरी हिस्से और बीच के गोल हिस्से की बनावट भी खास होती है.
- इसके अलावा 20 रुपये के सिक्के पर 20 रुपये का अंक, रुपये का साइन और दूसरी चीजें साफ तरीके से लिखी होती है.
- वहीं असली सिक्के से रंग में भी अंतर दिखाई देता है. नकली सिक्के असली सिक्के के मुकाबले में हल्के हो सकते हैं.
- हां, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सिर्फ रंग, वजह और चमक देखने से सिक्का असली है ये पहचान करना मुश्किल होता है, इसलिए अगर आपको शक है तो ऐसी स्थिति में आप बैंक या संबंधित अधिकारियों से जांच करवा सकते हैं.
2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा