‘रामायण’ ने तीसरे दिन 63% की मारी तगड़ी छलांग, 2 बजे तक 11 लाख टिकट बिके

02658f337e797ea605ad50eb11dbcba417940406775821403 original


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग के साथ ही रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. फिल्म में राम अवतार में रणबीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में अब फिल्म ने पहले सैटरडे भी शानदार प्रदर्शन एडवांस बुकिंग में किया है. 

‘रामायण’ को लेकर माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है और ये बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ा सैटरडे साबित हो सकता है. हालांकि, दूसरे दिन 25% गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद अब तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है. 

‘रामायण’ के शोज में आई उछाल

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ को पहले दिन इंडिया भर में 26,615 शोज और दूसरे दिन 24,550 शोज मिले. इसके साथ ही तीसरे दिन फिर से इसमें उछाल दर्ज की गई और इसे दोपहर 2 बजे तक 25,110 शोज मिल चुके हैं. इसमें कोई भी शोज के शॉर्टेज नहीं है. इसे बॉलीवुड फिल्म का अब तक का हाईएस्ट नंबर बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

तीसरे दिन 40 करोड़ के पार ‘रामायण’, 11 लाख टिकट्स बिके

इतना ही नहीं, कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ के दोपहर 2 बजे तक 11.35 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) बिक चुके हैं, जिसके बाद इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 41.18 लाख पहले शनिवार हो चुका है. वहीं, इसका नेट कलेक्शन 34.9 करोड़ पहुंच गया है. जबकि फिल्म का दूसरे दिन ग्रॉस कलेक्शन 25.16 करोड़ था. तो इस लिहाज से फिल्म की कमाई में तीसरे दिन 63.67% की उछाल दर्ज की गई.

इसके साथ ही ‘रामायण’ की सभी भाषाओं के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने हिंदी वर्जन में 30.64 करोड़, तेलुगु में 3.82 करोड़, कन्नड़ में 3.77 करोड़, तमिल में 1.75 करोड़ और मलयालम में 1.2 करोड़ का कलेक्शन रहा. 

‘रामायण’ का डे-वाइज एडवांस बुकिंग कलेक्शन

डे 1- 42.96 करोड़
डे 2- 25.16 करोड़
डे 3- 41.18 करोड़

आपको बता दें कि ‘रामायण’ पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करने वाली है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सैटरडे इसके लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ा दिन होने वाला है. प्रीडिक्ट किया जा रहा है कि ये 70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है. खैर वो तो फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड दो दिनों में 221.05 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ का कर लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *