लंदन में स्पिरिचुअल गुरु कृष्ण दास संग ब्रंच पर स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

e5cd2312cf02942431cf4411417ad6e317842827706061400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लाइमलाइट से दूर लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. हाल ही में उन्हें लंदन के एक रेस्टोरेंट में मशहूर आध्यात्मिक गुरु और सिंगर कृष्ण दास के साथ ब्रंच एन्जॉय करते देखा गया. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अनुष्का शर्मा ने शेफ की यूनिफॉर्म पर दिया ऑटोग्राफ
इस खास मुलाकात की तस्वीरें खुद रेस्टोरेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई हैं. फोटोज में अनुष्का स्पिरिचुअल गुरु कृष्ण दास और रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने रेस्टोरेंट के शेफ की यूनिफॉर्म पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया.

ये भी पढ़ें: गुरुवार को भी ‘धमाल’ का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही ‘अल्फा’- ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अनुष्का जी रियल लाइफ में भी बेहद सरल, विनम्र और मिलनसार हैं. उनसे मिलकर हर कोई सहज महसूस करता है. वहीं कृष्ण दास जी… उनके बारे में क्या कहें? एक ऐसी आत्मा जिनके संगीत ने दुनिया भर में लाखों लोगों को छुआ है.’

अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल
इसके अलावा अनुष्का शर्मा का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ब्रंच के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. इस दौरान एक फैन उनका वीडियो रिकॉर्ड करने लगता है. हालांकि, अनुष्का बिना कुछ कहे सीधे लंदन की ब्लैक टैक्सी में बैठती हैं और वहां से रवाना हो जाती हैं. 

कैसा है अनुष्का शर्मा का लुक
अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें को वो बेहद सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने रॉयल ब्लू ओवरसाइज शर्ट के साथ ऑफ-व्हाइट नी-लेंथ वाइड-लेग पैंट (कलॉट्स) पहनी थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल्स कैरी किए थे और अपने बालों को बीच से पार्ट कर खुले रखा था. बिना हैवी मेकअप और एक्सेसरीज के उनका नो-मेकअप, नेचुरल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले लंबे समय से फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की शूटिंग साल 2022 में ही हो गई थी, लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित ये स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *