The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

2660a2ba581767fd71292106e9c151a71784643947419587 original


क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को रिलीज हुई. फिल्म को बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास हो गई है. ‘द ओडिसी ने ‘जोकर’ को पछाड़ दिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में चौथे दिन 7.78 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 4 दिनों में 64.58 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 76.20 करोड़ का बिजनेस किया. पहले दिन फिल्म ने 16.07 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 20.82 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 19.77 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 7.78  करोड़ का बिजनेस किया.

इन 6 हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

इसी के साथ फिल्म ने 6 हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है. फिल्म ‘जोकर’ ने 64 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ‘द कंज्यूरिंग 2’ ने 62 करोड़, ‘थॉर: राग्नारोक’ ने 60 करोड़, ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ ने 59 करोड़, ‘स्पाइडर मैन: होमकमिंग’ ने 58 करोड़ और ‘जुमानजी’ ने 58 करोड़ का कलेक्शन किया. 

ये भी पढ़ें- December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

द ओडिसी का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

वहीं फिल्म ने नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन के वीकेंड में 124.5 मिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई की. शुक्रवार को फिल्म ने 51.1 मिलियन डॉलर कमाए. शनिवार को फिल्म ने 41.7 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया. रविवार को फिल्म ने 31.7 मिलियन डॉलर कमाए. इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 139.6 मिलियन डॉलर की कमाई की. फिल्म ने ‘द डार्क नाइट राइजेज’ को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 131 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. फिल्म का दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 264.1 मिलियन डॉलर (2,271 करोड़ रुपये)  तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के सपोर्ट में प्रीति जिंटा, की अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट, बोलीं- लड़ाई के साथ सेहत भी जरुरी

आउटलुक के मुताबिक, 4 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2700 करोड़ हो गया. फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, लुपिता न्योंगे, सामंथा मोर्टन, बेनी सफ्डी, चार्लीज थेरोन जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *