सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी

7d4230fcc4ceb90ae958164a7dd5e13c17852461310791364 original


मंगलवार (28 जुलाई) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. टीम में 33 साल के अनकैप्ड स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन (Saransh Jain) का नाम नजर आया, जिसे देखकर कई लोग चौंक गए. तमाम लोग तो ऐसे भी रहे, जिन्होंने इससे पहले कभी सारांश का नाम भी नहीं सुना था. उन्हें यहां तक पहुंचाने में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का बहुत बड़ा हाथ रहा. 

हरभजन की कही हुई एक लाइन सारांश के दिल में घर कर गई. सारांश का टीम इंडिया में चयन होने के बाद हरभजन ने भी उनको लेकर बात की और बधाई दी. तो आइए जानते हैं कि भज्जी और सारांश का क्या कनेक्शन है. 

सारांश ने इस साल मार्च में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह हरभजन सिंह के साथ नजर आए थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “थैंक्यू हरभजन सिंह शानदार सेशन के लिए. सच में बहुत कुछ सीखा और आगे भी ऐसी और चीजों का इंतजार है.”

इसके आगे सारांश ने लिखा, “कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, कुछ करना पड़ता है. यह सिर्फ शब्द नहीं थे. इनमें गहराई थी और हमेशा मेरे साथ रहेंगे. 

सारांश के चयन पर क्या बोले हरभजन सिंह?

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने सारांश जैन को लेकर कहा, “वह बहुत विनम्र लड़का है जो जानता है कि उसे क्या करना है. मैं उसे, उसके परिवार और जिन्होंने उसे सपोर्ट किया उनको उसके खास पल के लिए बहुत बधाई देता हूं.”

इंडिया-ए के लिए किया कमाल

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयन से पहले सारांश को श्रीलंका-ए के खिलाफ दो मैचों के अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया-ए का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. दूसरे मुकाबले में सारांश ने बैटिंग करते हुए एक पारी में 70 रन बनाए और दोनों पारियों में 6 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *