150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर… फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

f4cd54ca5114385fe77aff57592ce2e417854967448491372 original


बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया और फिल्मों में उन्हें हमेशा फिट और हैंडसम के रूप में देखा गया है, लेकिन उस फिटनेस के पीछे उनकी बहुत मेहनत और संघर्ष छिपी है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने उस समय को याद किया, जब वो बहुत मोटे थे और पतले होने की कोशिश कर रहे थे. 

वजन कम करने के लिए की बहुत मेहनत 

Esquire के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने बताया, ‘मैंने कभी मेहनत करना नहीं छोड़ा, लेकिन मेरी बॉडी दूसरों से अलग है. जहां कोई इंसान 3 महीने में बदल सकता है, वहीं मुझे 6 महीने लग जाते है. मैंने जब अपना 50 किलो और 20 किलो वजन कम किया, तो बाद में वो फिर बढ़ गया. मैं लोगों की उम्मीदों के मुताबिक दिखना चाहता था और दबाव में था इसीलिए मेंटली और फिजिकली बहुत थक जाता था. लेकिन बाद में मैंने सिर्फ फिटनेस पर फोकस किया और इससे बहुत मदद मिली.’

150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें: 30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं ‘स्पाइडर-मैन’ टॉम हॉलैंड

थेरेपी लेते हैं अर्जुन कपूर 

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अब खुद से पूछता रहता हूं कि ये मेरे सही है या नहीं. मैं देर रात तक जागने और सोचने वाला इंसान हूं, लेकीन वर्कआउट करने से मेरा रूटीन सही हो जाता है. मैं मीटिंग्स और काम के पहले एक्सरसाइज करता हूं, जिससे सब सही रहता है. मैं अब अपनी थेरेपी को मिस नहीं करना चाहता और अपने दोस्तों-परिवार के साथ टाइम स्पेंड करता हूं. जहां मैं पहले खामोशी से डरता था, वहीं अब मुझे अकेले रहना भी पसंद है.’ 

साथ ही उन्होंने अपनी छुट्टियों के बारे में कहा, ‘पहले मैं ज्यादा छुट्टी नहीं लेना चाहता था, पर अब मैं हमेशा 10 दिन की छुट्टी लेकर घूमता हूं. एक साल में मैंने एम्स्टर्डम, वियना, वेनिस, गोवा, अलीबाग, देहरादून के वाना, लंदन और हांगकांग जैसी जगहें घूमी.’ 

150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर... फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

16 की उम्र में 150 किलो के थे अर्जुन 

इसके अलावा उन्होंने अपने पुराने दिन याद किया और कहा, ‘जब मैं 16 साल का था, तो 150 किलो का था. मैंने 4 साल मेहनत की, तब जाकर मेरा 50 किलो वजन कम हुआ. इसके लिए सिर्फ फिजिकली नहीं, बल्कि मेंटली भी तैयार होना पड़ता है. कमजोर महसूस करना गलत नहीं है, लेकिन मजबूत वही है, जो अपने इमोशंस को एक्सेप्ट करता है.’ वहीं अर्जुन का मानना है कि बॉडी शेमिंग और खुद को प्रूफ करने की कोशिश में वो मेंटली बहुत परेशान रहने लगे थे और टूट गए थे. हालांकि अब थेरेपी लेने में उन्हें कोई झिझक नहीं होती.

ये भी पढ़ें: Koshu Jain Prayer Meet: रणधीर कपूर से संजय कपूर तक, कोशु जैन की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *