बॉलीवुड ए्क्टर विजय वर्मा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए हौ. करियर के शुरुआती दौर में जब उन्होंने कुछ समय के लिए मॉडलिंग की थी, तब उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा
प्रखर गुप्ता के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में हैदराबाद में मॉडलिंग करते वक्त उनका एक मॉडल कोऑर्डिनेटर से सामना हुआ, जिसने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की. उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे मुझे छूने-छेड़ने की कोशिश करने लगा. मैंने कहा, ‘भाई, यह क्या है? तुम क्या कर रहे हो?’ तो मैं तुरंत निराश हो गया. एक्टर ने कहा इस घटना से वो काफी निराश हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने तय किया कि अगर उन्हें एक्टिंग में ही करियर बनाना है, तो ऐसी मुश्किलों का डटकर सामना करना होगा.
ये भी पढ़ेंः सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
मॉडलिंग का पहला एक्सपीरियंस खराब रहने के बाद विजय वर्मा ने एक्टिंग की राह चुनी. उन्होंने कहा, ‘मैं हैदराबाद के सूत्रदार स्कूल ऑफ एक्टिंग गया और कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी है. लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया. उन्होंने कहा कि इसमें कमिटमेंट और डेडिकेशन चाहिए, ये दो दिन का काम नहीं है. मुझे लगा कि वो मुझे मौका ही नहीं दे रहे.’
इसके बाद विजय वर्मा ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में एडमिशन के लिए अप्लाई किया, लेकिन पहली बार वहां भी उन्हें असफलता मिली. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी कोशिश में उनका सेलेक्शन हो गया. FTII में उन्होंने राजकुमार राव और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों के साथ एक्टिंग की पढ़ाई की, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी.
विजय वर्मा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा आखिरी बार विभु पुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में थे. इस फिल्म से फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बतौर फिल्म निर्माता डेब्यू किया. इसके अलावा विजय हाल ही में वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में भी दिखाई दिए थे.