खेल जगत में पसरा मातम, नींद में आया हार्ट अटैक; 34 साल के खिलाड़ी की मौत

e1c28ef59d6f4b2bb36a69cb28b3565617858472017631364 original


Allan Nascimento Dies: खेल जगत से बड़ी ही दुखभरी खबर सामने आई. नींद में हार्ट अटैक आने से 34 साल के खिलाड़ी की मौत हो गई. सुबह खिलाड़ी बेहोशी की हालत में मिला, मेडिकल टीम की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. यहां हम बात कर रहे हैं ब्राजील के 34 वर्षीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के फ्लाइवेट फाइटर एलन नैसिमेंटो की. 

अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप यानी UFC की तरफ से ब्राजील के खिलाड़ी की मौत की पुष्टि की गई. भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार (04 अगस्त) को सुबह तड़के UFC ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह, सोमवार 3 अगस्त को हमारे प्यारे फ्लाईवेट फाइटर एलन नैसिमेंटो सोते समय हार्ट अटैक के कारण बेहोश पाए गए. मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.”

आगे संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा गया, “इस बेहद मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं एलन के परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों और उनके चाहने वालों के साथ हैं.”

एलन नैसिमेंटो का दुनिया से चले जाना UFC जगत के लिए बड़ा दुख है. उन्होंने एक मजबूत फ्लाइटवेट फाइटर के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. एलन ने करियर की आखिरी फाइट 21 जून (2026) को अमेरिका के मिच रैपोसो के खिलाफ लड़ी थी. इस मुकाबले में नैसिमेंटो को हार का सामना करना पड़ा था. इससे पिछले चार मैचों में उन्होंने जीत हासिल की थी. 

एलन नैसिमेंटो बहुत ज्यादा पुराने खिलाड़ी नहीं थे, उन्होंने 5 साल पहले 2021 में UFC डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद उन्होंने ऑक्टागन में 4-2 का बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. इस रिकॉर्ड के साथ ब्राजील के खिलाड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 

एलन नैसिमेंटो का MMA करियर 

नजर डालें एलन नैसिमेंटो के प्रोफेशनल MMA करियर पर, तो उन्होंने कुल 29 मुकाबले खेले. इन मैचों में ब्राजील के खिलाड़ी ने 22 में जीत हासिल की और सिर्फ 7 में हार का सामना किया. उनका कोई भी मैच ड्रॉ पर समाप्त नहीं हुआ. 

 

यह भी पढे़ं: हॉकी वर्ल्ड कप में कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच? देखें फुल शेड्यूल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *