Air india के नए CEO- MD बनाए गए टेवोल्डे गेब्रेमारियम

4f8cdc4da6b6c19bc66d3de1d07a22f617792125474541324 original


AIR India New CEO MD: देश की मशहूर एयरलाइंस Air India ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को कंपनी का नया सीईओ यानी मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के रूप में नियुक्त किया है. टेवोल्डे गेब्रेमारियम इससे पहले इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के प्रमुख रह चुके हैं.

एविएशन इंडस्ट्री का अनुभव आएगा काम
टेवोल्डे गेब्रेमारियम लंबे समय से एविएशन इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनका लंबा अनुभव एयर इंडिया के काफी काम आने वाला है. उनकी नियुक्ति के साथ एयर इंडिया को भी उम्मीद बढ़ गई है कि कंपनी के कामकाज और विकास को नई दिशा मिलेगी. टेवोल्डे को एयरलाइन के संचालन, विस्तार और बेहतर ग्राहक सेवा के क्षेत्र में काफी अनुभव है.

इथियोपियन एयरलाइंस का करवा चुके मुनाफा
एयर इंडिया के मुताबिक टेवोल्डे ने पहले इथियोपियन एयरलाइंस का नेतृत्व किया है. उनके कार्यकाल में एयरलाइन ने तेज विस्तार किया, मुनाफा बढ़ाया और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई. ऐसे में अब एयर इंडिया को भी टेवोल्डे से ऐसी ही उम्मीद है कि वो एयर इंडिया का भी तेजी से विस्तार करें. 

ये भी पढ़ें: क्या क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना UPI से सस्ता पड़ता है?

एयर इंडिया वैसे भी इस समय अपने कारोबार को मजबूत करने और दुनिया के प्रमुख एयरलाइन ब्रांड्स में शामिल होने की दिशा में काम कर रही है. ऐसे में टेवोल्डे गेब्रेमारियम की नियुक्ति को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

किसकी जगह लेंगे टेवोल्डे?
बता दें कि टेवोल्डे एयर इंडिया कैंपबेल विल्सन की जगह लेने जा रहे हैं. कैंपबेल विल्सन जुलाई 2022 से एयर इंडिया के साथ जुड़े थे, इसी साल अप्रैल 2026 में उन्होंने इस्तीफा दिया है. 

बता दें कि टाटा ग्रुप की एयरलाइन को इन दिनों भारी नुकसान हो रहा है. साल 2025 में हुए विमान हादसे के बाद एयरलाइन पर सरकारी और नियामकीय जांच बढ़ गई हैं. इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में चलते आए संघर्ष के कारण भी उड़ानों के संचालन में कई दिक्कतें आई हैं. इन परेशानियों की वजह से एयरलाइन का खर्च बढ़ गया है. वहीं, पाकिस्तान के एयरस्पेस पर लगी पाबंदी ने भी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. इन सभी कारणों का असर एयरलाइन के कारोबार और मुनाफे पर पड़ रहा है. ऐसे में अब सभी की निगाहें नई नियुक्ति पर ही हैं.

ये भी पढ़ें: REBR Report: भारत में नौकरी के लिए Google पहली पसंद, Tata और Amazon किस नंबर पर?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *