नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा

345afc9d3d49c8a69e5af55a853099671788277966136587 original


नेपाल में आई बाढ़ से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बहुत दुखी हैं. उन्होंने नेपाल को मातृभूमि कहा. सुनीता ने कहा कि सभी नेपाल बाढ़ से जो भी प्रभावित हुआ है उनकी मदद करें. सुनीता ने कहा कि बाढ़ देखकर उनका दिल रो रहा है.

सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘नेपाल में इस तरह की बाढ़ देखना दुखद है. मेरा जन्म वहां नहीं हुआ, लेकिन मेरी मां और नानी काठमांडू से हैं. मैं हर साल अपनी बेटी के साथ नेपाल जाती थी. 1 जनवरी को हम पशुपतिनाथ मंदिर जरूर जाते हैं और भगवान के आशीर्वाद के साथ साल की शुरुआत करते हैं.’

ये भी पढ़ें- यश के सपोर्ट में आए ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर, ‘टॉक्सिक’ की फोटो शेयर कर की तारीफ

सुनीता ने कहा, ‘मैं ऐसे लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश कर रही हूं जो ये पक्का कर सके कि मेरा डोनेशन सही हाथों तक पहुंचे. मैं जितना हो सके उतना डोनेट करना चाहती हूं. क्योंकि वो मेरे बहुत क्लोज हैं. नेपाल मेरी मातृभूमि है. मैं इंडस्ट्री के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे आगे आएं और नेपाल के लोगों की मदद के लिए योगदान दें.’

सुनीता ने मनीषा कोइराला के बारे में भी बात की. उन्हें अपनी बहन बताते हुए सुनीता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मनीषा नेपाल के लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही हैं. रविवार को मनीषा कोइराला ने काठमांडू में सद्गुरु के ‘इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल’  प्रोग्राम में बात की. अपने भाषण में उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील की कि वे नेपाल और वहां के लोगों का सपोर्ट करें. उन्होंने कहा कि टूरिस्ट को बढ़ावा दें. इससे  लोकल लोगों की आजीविका बनाए रखने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पिछड़ेगी अक्षय कुमार ‘हैवान’, बॉक्स ऑफिस पर होगा इस फिल्म का धमाका

उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी इंटरनेशनल कम्युनिटी से रिक्वेस्ट करती हूं, आप हर बार नेपाल के प्रति दयालु और सपोर्टिव रहे हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका प्यार और सपोर्ट बना रहे. एक देश के तौर पर हमें जरूरत है कि टूरिज्म बढ़े, लोग हमारे दश में आएं. हम सिर्फ ऐसा देश बनकर नहीं रहना चाहते हैं जिसकी पहचान रहे कि वो आपदाओं से घिरा है और लगातार मुश्किलों से सामना कर रहा है. हम अपने खूबसूरत मौसम, हिमालय, नेचर, संस्कृति और ट्रे़डिशन के लिए पहचाने जाना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि सभी फिर से नेपाल विजिट करें.’  

वहीं सुनीता की बात करें तो वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सुनीता का गोविंदा संग लड़ाई-झगड़ा चर्चा में बना है. बीच में दोनों के तलाक लेने की खबरें भी सामने आईं. हालांकि, फिर गोविंदा के अफेयर की खबरें भी आईं. तो ऐसे में सुनीता ने तलाक केस वापस ले लिया. सुनीता ने कहा था कि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग में थे. इसीलिए उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है. 

वहीं सुनीता अब खुद की पहचान बना रही हैं. वो रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आई थीं. अब वो फिल्मों में भी डेब्यू करने वाली हैं. सुनीता के बेटे यशवर्धन भी फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं. दोनों एक ही फिल्म में दिखेंगे. फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *