‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ग्रैंड रिलीज से पहले ‘घूम घूम’ गाने ने मचाया धमाल

f5539dc3323ff3e36b751c873f7ea64f17882595111441483 original


बॉलीवुड और ओटीटी व्यूअर्स के बीच ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की चर्चाएं इस समय जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस फिल्म का पार्ट 1 इतना पॉपुलर हुआ कि पहली बार ओटीटी पर रिलीज हुई किसी फिल्म का सीक्वल अब बड़े पर्दे पर आ रहा है. ये फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है.

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु लीड रोल में नजर आएंगे. इस बड़े थिएट्रिकल ट्रांजिशन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है, क्योंकि ये फिल्म ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को और बड़े स्केल पर पेश करने वाली है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों में होने वाले धमाके की झलक दे दी है.

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

अब फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले मेकर्स ने हाई-एनर्जी डांस नंबर ‘घूम घूम’ रिलीज कर दिया है. गाने में सोनल चौहान अपने सिजलिंग और एनर्जेटिक डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. वहीं रवि किशन और दिव्येंदु भी उनके साथ इस वाइब्रेंट नंबर में शामिल हैं. राशमीत कौर और रे की आवाज में सजे इस गाने को रे ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं. ‘घूम घूम’ गाने के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा हो गई है.

गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘अब मिर्जापुर में मचेगी धूम, जब बजेगा घूम घूम. मिर्जापुर: द मूवी, 4 सितंबर को सिर्फ़ हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज हो रही है.’

https://www.instagram.com/reel/Dcu6dR3t7uQ/

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी नजर आएंगी. सभी कलाकार मिलकर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक अनकहे और एपिक चैप्टर को बड़े पर्दे पर उतारते दिखाई देंगे.

ये भी पढें: मंडे को ‘हनुमान अंश’ ने पलटी बाजी, ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, जानें- ‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का कलेक्शन

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के डायरेक्टर गुरमीत सिंह हैं. इस फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *