चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘हनुमान अंश’, तोड़ डाला ‘धुरंधर 2’ का भी रिकॉर्ड

7a30f75ae00e5777ba1e2064e71ef78c1788512793929209 original


‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर हैरान कर देने वाला परफॉर्म कर रही है. खासतौर पर इसके चौथे हफ्ते की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं है. पहले हफ़्ते में 1.08 करोड़ रुपये से शुरुआत करने के बाद, इसने चौथे हफ्ते में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इन आंकड़ों के साथ ही इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबड़े बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां इसके 28वे दिन का कलेक्शन जानते हैं.

हनुमान अंश’ की कैसी है 28 दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
मामूली से बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. रिलीज के 28वे दिन तो इसने टॉक्सिक जैसी 500 करोड़ी फिल्म को भी मात दे दी.

  • सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के चौथे गुरुवार यानी 28वें दिन 11 करोड़ रुपये की भारी कमाई की.
  •  वहीं 27वें दिन की 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में इसमें 41.94% की तेजी देखी गई जो वाकई होश उड़ा देने वाला ट्रेंड है.
  • इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे हफ़्ते में 61 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. इसी के साथ इसने अपने तीसरे हफ़्ते के 10.4 करोड़ के कलेक्शन के मुकाबले चौथे वीक में 86.54% की तेजी दिखाई.
  • अब भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म की 28 दिनों की कुल कमाई 72.88 करोड़ रुपये (नेट) है
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 86 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'हनुमान अंश', तोड़ डाला 'धुरंधर 2' का भी रिकॉर्ड

चौथे वीक में दूसरी सबसे बड़ी कमाई करन वाली बॉलीवुड फिल्म बनी
रिलीज के चौथे वीक में 61 करोड़ रुपये की कमाई करन के साथ ही  ‘हनुमान अंश’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. इसने ‘धुरंधर 2’ (56 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाया है. बता दें कि इस लिस्ट में ‘धुरंधर’ (115.7 करोड़ रुपये) सबसे ऊपर है.

चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'हनुमान अंश', तोड़ डाला 'धुरंधर 2' का भी रिकॉर्ड

कितना कमा लिया मुनाफा
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी हुई बताई जा रही है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने अब तक 72.88 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं. इस तरह, 28 दिनों में फ़िल्म ने 71.08 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया है जो कि 3948.88% का धमाकेदार मुनाफा है. इसी के साथ ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.

ये भी पढ़ें:-500 करोड़ में बनी ‘टॉक्सिक’ आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *