‘वो कभी सवाल नहीं करते…’, श्रेया घोषाल ने पति को लेकर कहा- ‘मैं लकी हूं’

04c845c1319c69dc8dffc638a4a9c62317886914152861296 original


श्रेया घोषाल बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी और पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ घर की जिम्मेदारियां बांटने को लेकर खुलकर बात की है. 

 पति शिलादित्य संभालते हैं घर का काम
‘द मेल फेमिनिस्ट पॉडकास्ट’ में श्रेया घोषाल ने बताया कि वो और उनके पति शिलादित्य घर की जिम्मेदारियां किस तरह बांटते हैं. सिंगर ने कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसा पार्टनर मिला. उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ये इंसान मिला. वो पूरा घर संभालते हैं. उन्हें अपने तरीके से रहना पसंद है, इसलिए वो अपने बर्तन खुद धोते हैं और किचन की सफाई भी खुद करते हैं. अगर मैं ये काम करने लगूं तो उन्हें बुरा लगता है.’

वो कभी सवाल नहीं करते...', श्रेया घोषाल ने पति को लेकर कहा- 'मैं लकी हूं

दोनों मिलकर संभालते हैं घर
श्रेया ने बताया कि दोनों दिनभर काफी लंबे समय तक काम करते हैं, इसलिए घर के काम भी मिलकर संभालते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम दोनों पूरे दिन बहुत मेहनत करते हैं, इसलिए हम अपने घर के काम भी साथ मिलकर करते हैं. उन्होंने कभी ये सवाल नहीं किया कि तुम यहां क्यों नहीं हो. कई बार मैं महीनों तक घर पर नहीं होती हूं.

श्रेया ने आगे कहा, ‘जब हम डेट कर रहे थे, तब से ही वो इस रिश्ते को लेकर काफी सिक्योर थे. उन्हें पता था कि मैं उनके साथ हूं. उन्हें ईगो की परेशानी नहीं है और न ही मुझे है. इस मामले में हम दोनों काफी एक जैसे हैं.’

वो कभी सवाल नहीं करते...', श्रेया घोषाल ने पति को लेकर कहा- 'मैं लकी हूं

ये भी पढ़ेंः ‘मिर्जापुर’ का क्लाइमेक्स चल रहा था, तभी थिएटर में पहुंचे अली फजल

कैसे शुरु हुई लव स्टोरी?
बता दें, श्रेया घोषाल जहां देश की मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में शामिल हैं, वहीं उनके पति शिलादित्य लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. श्रेया और शिलादित्य एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं श्रेया जब म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं, उसी दौरान शिलादित्य टेक्नोलॉजी कॉर्परेट इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे थे. समय के साथ दोनों की दोस्ती और समझदारी रिश्ते में बदल गई.

शादी करने से पहले दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे. कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद श्रेया घोषाल और शिलादित्य ने 5 फरवरी 2015 को बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी के करीब 6 साल बाद 2021 में  कपल ने एक बेटे का वेलकम किया, जिसका नाम देवयान है.

वो कभी सवाल नहीं करते...', श्रेया घोषाल ने पति को लेकर कहा- 'मैं लकी हूं

ये भी पढ़ेंः ‘ए वेडनेसडे’ से ‘कैनेडी’ तक, ओटीटी पर देखें ये 5 अंडररेटेड हिंदी फिल्में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *