‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल बरकरार, 8वें दिन 150 करोड़ के हुई पार, ‘आवारापन 2’ के उड़ा दिए परखच्चे

046bfbe2d016a2a9fcc5790ca51668871789141484830209 original


‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले हफ्ते में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया. धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, इस फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी मजबूती साबित की और हर दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान किया. इसी के साथ ये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई है. इसने 2026 में बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. तो चलिए जानते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने पहले हफ्ते में धुआंधार नोट कमाए. इसका पहले हफ्ते का कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये रहा. वहीं दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अक्षय कुमार की नई रिलीज ‘हैवान’ को भी पहले ही दिन धोकर रख दिया. जहां हैवान ओपनिंग डे पर 3 करोड़ ही कमा पाई तो वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 8वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 9 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 157.45 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को दी मात
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 8वें दिन भी कमाल कर दिया. इसी के साथ इसने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के लाइफटाइ कलेक्शन 156.04 करोड़ को मात दे दी है. ये अब साल की 6ठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़ें:-‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

ये है साल की टॉप 10 फिल्में

  • धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
  • बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
  • भूत बंगला- 199.23 करोड़
  • धमाल 4- 177.92 करोड़
  • हनुमान अंश- 163.13 करोड़
  • मिर्जापुर द मूवी- 157.45 करोड़
  • आवारापन 2- 156.04 करोड़
  • टॉक्सिक (हिंदी)- 143.77 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
  • कॉकटेल 2- 104.53 करोड़

मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 90 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है.

 

ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *