Watch: अफगानिस्तान फैंस ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल, खुश कर देगा स्टेडियम का यह वीडियो

0df746299d72bea1c18eb98aed6f404a17897376869281212 original


दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम मेहमान बनकर खेली. पहली बार हुआ जब टीम इंडिया को घर पर मेहमान टीम का ड्रेसिंग रूम मिला. दरअसल इस सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान था. इस सीरीज को नाम भी फ्रेंडशिप कप का दिया गया और ये नजर भी आया. सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी लेने आए श्रेयस अय्यर ने इब्राहिम जादरान को बुलाया, उन्हें अपनी टीम के साथ चैंपियन फोटो में शामिल किया. इस जेस्चर ने लोगों का दिल जीता, तो ग्राउंड के बाहर स्टैंड में एक फैन ने भी तारीफें बटौरी. उनका भी वीडियो वायरल हो रहा है.

अफगानी फैन ने की सफाई

गुरुवार को हुए तीसरे टी20 के बाद अरुण जेटली स्टेडियम के स्टैंड का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें अफगानिस्तान का एक फैन वहां पड़े कचरे को उठाते हुए नजर आया. स्टेडियम साफ करने के लिए उस फैन की खूब तारीफ हो रही है. इस सीरीज के दौरान अफगानिस्तानी फैंस का व्यवहार भी चर्चा में रहा, जो हार से मायूस नहीं हुए बल्कि भारत की जीत में भी खुश नजर आए.

अफगानिस्तान से नहीं लिया स्टेडियम का किराया

मेजबान होने के कारण इस सीरीज की सभी व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदरी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की थी. उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम किराए पर लिया, खिलाड़ियों के होटल बुक किए. सीरीज से होने वाली कमाई भी एसीबी रखेगा. हालांकि बीसीसीआई ने एसीबी के साथ अच्छे रिश्ते होने के कारण स्टेडियम का किराया नहीं लिया, इससे उनका एक बड़ा खर्च बच गया. डीडीसीए ने अन्य सुविधाएं भी फ्री में उपलब्ध करवाई.

यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, कौन है नंबर-1?

सीरीज की बात करें तो तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए. तीनों मुकाबले भारत ने आसानी से जीते. अंतिम मैच में अभिषेक शर्मा ने 108 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़ा, वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा (35 गेंदों में) के नाम दर्ज था. अभिषेक को अंतिम मैच और सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

यह भी पढ़ें- IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 11 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *