भारत और जापान के बीच सुजुकी कप का एकमात्र टी20 मैच सांसें रोक देने वाला रहा. बारिश की वजह से यह मैच पांच-पांच ओवर का खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने दो रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले खेलने के बाद पांच ओवर में चार विकेट खोकर सिर्फ 32 रन बनाए थे. जवाब में जापान की टीम पांच ओवर में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी. जापान ने भारत को कड़ी टक्कर दी, इसने तो क्रिकेट फैंस को हैरान किया है, लेकिन इससे ज्यादा दिलचस्प बात यह रही कि मैच में सिर्फ 16 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.
पांच ओवर के मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 12 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में भारत को जीत दिलाने में सबसे बड़ा रोल वॉशिंगटन सुंदर का रहा. उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके बाद भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. इससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान हुए हैं.
🚨 HISTORY CREATE BY SHREYAS IYER 🚨
Shreyas Iyer became the first batsman in the world in T20 cricket to win the Player of the Match award after scoring just 16 runs off 12 balls.👀🤯
– This is the era of Shreyas Iyer in T20IS for india. 😭🔥 pic.twitter.com/XPfvGn4Vrc
— lndian Sports Network (@IS_Netwrk29) September 22, 2026
सिंगल और डबल लेना भी मुश्किल हो रहा था- पिच को लेकर बोले श्रेयस अय्यर
अपनी बल्लेबाजी और टीम इंडिया की जीत को लेकर श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “बल्लेबाजी के लिए यह बहुत मुश्किल विकेट था. हमने सलामी बल्लेबाजों को भी देखा, जो लगातार रन बनाने के आदी हैं, स्पिन की गति का अंदाजा नहीं लगा पा रहे थे. मैंने क्रीज पर आते ही तय कर लिया कि मेरे लिए सिंगल और डबल रन लेना और स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है. मैंने अपने साथ आए बल्लेबाजों से भी बातचीत की, लेकिन ऐसा करना भी मुश्किल हो रहा था.”
उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो, मैंने यही तय किया कि मैं गेंद की स्थिति के हिसाब से खेलूंगा और उसी के अनुसार योजना बनाऊंगा. अगर गेंद थोड़ी घूम रही है और रुक रही है, तो मैं गेंद की गति का फायदा उठाऊंगा और पीछे रहकर यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं सिंगल्स और डबल्स दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं, और यह तरीका काफी कारगर साबित हुआ.”
जापान के खिलाफ 2 रन से जीता भारत
भारत और जापान के बीच यह मैच बारिश की वजह से पांच-पांच ओवर का खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. बारिश की वजह से पिच और मैदान गीला था. ऐसे में गेंद बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी. टीम इंडिया पांच ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन ही बना सकी. जवाब में जापान को लास्ट ओवर में सिर्फ आठ रन बनाने थे, और उनके सात विकेट शेष थे. भारत ने अंतिम गेंद पर दो रन से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें-
जहीर खान को किसके कहने पर बनाया गया चेन्नई का हेड कोच? CSK के CEO ने खोला राज