दिवाली पूजा में रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, ऋषि कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

483da760cd264f020bd44647cb04f84d17940278480251483 original


दिवाली का त्योहार भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. इस बार दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ में भगवान राम की भूमिका निभाने को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनका दिवाली से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी चर्चा में आ गया है.

दरअसल, रणबीर ने एक बार बताया था कि बचपन में दिवाली की पूजा के दौरान उनसे एक ऐसी गलती हो गई थी, जिससे उनके पिता और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर काफी नाराज हो गए थे. इस गलती की वजह से उन्हें ऋषि कपूर से जोरदार मार पड़ी थी.

दिवाली पूजा में क्यों पड़ी थी रणबीर कपूर को मार?

रणबीर कपूर ने यह किस्सा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले एपिसोड में सुनाया था. उस एपिसोड में उनके साथ मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी शो में पहुंची थीं. शो में बातचीत के दौरान रणबीर ने इस घटना के बारे में बताया था.

उन्होंने कहा था, ‘मुझे एक ही बार बहुत जोर की पड़ी थी. दिवाली पूजा एट आरके स्टूडियोज. पापा बहुत धार्मिक थे. मुझे लगता है मैं आठ या नौ साल का होऊंगा, तो मैं चप्पल पहनके अंदर चला गया था मंदिर में, तो मुझे डपली पड़ी थी.’ 

दिवाली पूजा में रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, ऋषि कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

‘रामायण: पार्ट 1′ में भगवान राम बने हैं रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं.

2020 में हुआ था ऋषि कपूर का निधन

बता दें कि ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे. 30 अप्रैल 2020 को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था. उनके जाने से कपूर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था. रणबीर कई मौकों पर अपने पिता के साथ बिताए पलों और उनसे मिली सीख को याद कर चुके हैं. दिवाली से जुड़ा यह किस्सा भी उन्हीं पुरानी यादों में से एक है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *