7 साल से न्यूजीलैंड को कोई नहीं हरा पाया, तीसरे वनडे में टीम इंडिया रचेगी इतिहास

18c7d9999c619ad5513fa0c885c3f09e1794062592708143 original


भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू हुई थी. अब तक दोनों मैच जीत चुकी टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है. दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने DLS पद्धति से 4 रनों से जीत दर्ज की. तीसरा वनडे मैच 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

न्यूजीलैंड की टीम पिछले 7 साल से अपने घर पर कोई ODI सीरीज नहीं हारी है. आखिरी बार न्यूजीलैंड को उसके घर पर भारतीय टीम ने ही चित्त किया था. साल 2019 टीम इंडिया ने उसे सीरीज में 4-1 से हराया था. उसके बाद बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज भी न्यूजीलैंड को उसी के घर पर हराने में नाकाम रहे हैं.

टीम इंडिया रचेगी इतिहास

10 नवंबर को तीसरा टी20 मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा. अगर टीम इंडिया वह मुकाबला जीत लेती है तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी. ऐसा करके भारत, न्यूजीलैंड की 7 साल से चली आ रही घरेलू ODI सीरीज में जीत की स्ट्रीक को समाप्त कर देगा. बता दें कि पिछली दोनों बार जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गई, उसे हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया के लिए सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि हैमिल्टन के सेडोन पार्क पर उसका वनडे रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. भारतीय टीम ने यहां 12 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उसे केवल तीन बार जीत नसीब हुई है. साल 2015 के बाद भारत को सेडोन पार्क पर कभी वनडे मैच में जीत नहीं मिली है.

यह भी गौर करने योग्य बात है कि सेडोनपार्क पर न्यूजीलैंड पिछले 13 वनडे मैचों से हारा नहीं है. साल 2017 के बाद कीवी टीम ने इस मैदान पर अपना दबदबा बनाया हुआ है, इसलिए कप्तान शुभमन गिल और उनके धुरधरों के लिए सीरीज अपने नाम कर पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *