- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भी छुट्टियां.
भारत में इस समय गर्मी अपने चरम पर है और कई राज्यों में हीटवेव का असर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों ने स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. कुछ राज्यों में छुट्टियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि कई जगहों पर आने वाले दिनों में स्कूल बंद होने वाले हैं.
गर्मी के कारण बदला स्कूल शेड्यूल
इस साल भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियों की घोषणा तेजी से की जा रही है. बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए सरकारें बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही हैं.कई जगहों पर स्कूलों को या तो पूरी तरह बंद किया गया है या फिर समय को सुबह कर दिया गया है ताकि बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके.
दिल्ली में लंबी छुट्टियों का ऐलान
राजधानी दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेंगी. करीब 50 दिनों की इस लंबी छुट्टी के बाद 1 जुलाई से स्कूल फिर से खुलेंगे. लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके.
उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों का शेड्यूल
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार सरकारी स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी, जबकि प्राइवेट स्कूल अपने हिसाब से अलग शेड्यूल अपना सकते हैं.
बिहार में 1 जून से 20 जून तक स्कूल बंद रहेंगे.हरियाणा में 1 जून से 30 जून तक समर वेकेशन रहेगा.वहीं राजस्थान में 17 मई से 20 जून तक छुट्टियां घोषित की गई हैं और पंजाब में मई और जून के दौरान स्कूल बंद रहने वाले हैं, हालांकि वहां तारीखों में थोड़ा अंतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें- न हिंदुस्तानी, न अंग्रेज; जानिए कौन थे RBI के पहले गवर्नर और कितना रहा उनका कार्यकाल
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पहले शुरू हुई छुट्टियां
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गर्मी को देखते हुए पहले ही छुट्टियां शुरू कर दी गई हैं. हालांकि दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होने के कारण वहां अलग शेड्यूल लागू है. वहीं ओडिशा सरकार ने भी 27 अप्रैल से ही स्कूल बंद करने का फैसला लिया, जो सामान्य समय से पहले है.यह कदम बच्चों को तेज गर्मी से बचाने के लिए उठाया गया.
दक्षिण भारत के राज्यों में सख्ती और छुट्टियां
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 24 अप्रैल से 11 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. खास बात यह है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी दी है कि छुट्टियों के दौरान किसी भी तरह की कक्षाएं न चलाई जाएं, वरना सख्त कार्रवाई हो सकती है. वहीं छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति जरूरी हो सकती है.
कुछ राज्यों और शहरों में पूरी छुट्टी देने के बजाय स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. महाराष्ट्र, झारखंड और एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चल रहे हैं. इस बदलाव का मकसद बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाना है.
यह भी पढ़ें – कॉलेज ड्रॉपआउट कर बने सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के किंग, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं थलापति विजय?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI