Bizarre Reasons For Divorce: मुहब्बत-निकाह और… अलगाव! जब छोटी-छोटी बातों ने उजाड़ दिए बसे-बसाए घर

2c61d0b8f92f97ecb8ed57397b05603817697046766401257 original


Weird Divorce Reasons: आज के दौर में रिश्ते जितने जटिल हो गए हैं, शादी निभाना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है. शादी को लोग जिंदगी का सबसे अहम फैसला मानते हैं और कोई भी यह सोचकर शादी नहीं करता कि एक दिन तलाक होगा. लेकिन भारत ही नहीं, दुनिया भर में तलाक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इनमें से कुछ तलाक की वजहें इतनी अजीब हैं कि सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. चलिए आपको अजीब शादियों के बारे में आपको बताते हैं. 

बाल झड़ने पर पति ने 16 साल बाद दिया तलाक

चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली ली नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीमारी के कारण बाल झड़ने के बाद उनके पति ने 16 साल की शादी तोड़ दी. डॉक्टरों ने उन्हें विटिलिगो नाम की बीमारी बताई थी, जिससे उनके बाल सफेद और पतले हो गए. धीरे-धीरे पति ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और इलाज में साथ देना भी छोड़ दिया. आखिरकार सामाजिक बदनामी के डर से पति ने तलाक का प्रस्ताव रखा, जिसे महिला को मजबूरी में स्वीकार करना पड़ा.

सिर्फ एक स्ट्रॉबेरी खाने पर टूट गया रिश्ता

यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन सच है. रेडिट यूजर के मुताबिक, उनकी ग्रेट आंटी ने अपने पति से सिर्फ इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि उसने उनके पौधे से एक स्ट्रॉबेरी तोड़कर खा ली थी. वजह बताई गई कि ‘मतभेद’. कभी-कभी हकीकत वाकई कल्पना से भी ज्यादा अजीब होती है.

हर वक्त मैगी बनाने पर पत्नी से तलाक

कर्नाटक के बल्लारी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वह हर दिन सिर्फ मैगी ही बनाती थी. पति का कहना था कि पत्नी को ठीक से खाना बनाना नहीं आता था और नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, हर समय मैगी ही परोसती थी. इस बात पर रोज झगड़े होने लगे और आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.

पति बहुत अच्छा है, इसलिए तलाक चाहिए

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक महिला ने शादी के महज 18 महीने बाद तलाक की अर्जी दी. वजह यह थी कि उसका पति कभी झगड़ा नहीं करता था और उसे बहुत ज्यादा प्यार करता था. महिला ने शिकायत की कि पति न तो चिल्लाता है, न गलती पर टोकता है, जिससे उसे घुटन महसूस होती है. हालांकि शरिया कोर्ट और पंचायत दोनों ने इस अर्जी को खारिज कर दिया.

हनीमून पर मां को साथ ले आया पति

इटली की रहने वाली 36 वर्षीय मैरियाना ने शादी के महज एक महीने बाद तलाक ले लिया. वजह यह थी कि उसका पति स्टेफानो अपने साथ हनीमून पर अपनी मां को भी ले आया था. बिना बताए मां के लिए उसी होटल में कमरा बुक कर दिया गया. वकील ने इसे पति का ‘अत्यधिक इमोशनल लगाव’ बताया और कोर्ट ने इसे तलाक की ठोस वजह माना.

इसे भी पढ़ें- Alcohol And Body Temperature: क्या शराब पीने से शरीर में आती है गर्मी, डॉक्टर से जानें इस बात में कितनी सच्चाई?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *