4 Mistakes That Reduce The Nutritional Value Of Dal: दाल भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है और इसे प्रोटीन का सबसे आसान और किफायती स्रोत माना जाता है. खासकर शाकाहारी लोगों के लिए दाल न्यूट्रिशन का महत्वपूर्ण माध्यम है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ मांसपेशियों और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. लेकिन कई बार दाल बनाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां इसकी पौष्टिकता को प्रभावित कर सकती हैं.
दाल उबालते समय क्या न करें गलती?
एक्सपर्ट के अनुसार, दाल को जरूरत से ज्यादा पकाना सबसे आम गलतियों में से एक है. कई लोग दाल को इतना ज्यादा उबाल देते हैं कि वह पूरी तरह गल जाती है. लंबे समय तक तेज आंच पर पकाने से कुछ जरूरी अमीनो एसिड की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिससे शरीर को मिलने वाला पोषण कम हो सकता है.
क्या है दूसरी सबसे बड़ी गलती?
दूसरी बड़ी गलती दाल को बिना भिगोए पकाना है. एक्सपर्ट का कहना है कि दाल को कम से कम 6 से 8 घंटे तक भिगोना चाहिए. इससे फाइटेट्स और टैनिन जैसे तत्व कम हो जाते हैं, जो पोषक तत्वों के एब्जॉर्ब में बाधा बन सकते हैं. भिगोई हुई दाल आसानी से पचती भी है और शरीर को उसका पूरा लाभ मिलता है.
पानी नहीं फेंकना चाहिए
कई लोग दाल भिगोने या पकाने के बाद उसका पानी फेंक देते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस पानी में कुछ ऐसे घुलनशील पोषक तत्व मौजूद हो सकते हैं जो शरीर में पोषण के बेहतर उपयोग में मदद करते हैं. ऐसे में बिना जरूरत दाल का पानी फेंकना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- फर्श पर हो रही है चिपचिपाहट? अपनाएं ये देसी उपाय, शीशे जैसी चमक से जगमगाएगा घर
तड़के को लेकर क्या न करें गलती?
दाल में जरूरत से ज्यादा तेल या भारी तड़का लगाना भी एक आम गलती है. अधिक तेल और मसालों का इस्तेमाल पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. इससे शरीर पोषक तत्वों का उपयोग उतनी प्रभावी तरीके से नहीं कर पाता, जितना सामान्य रूप से कर सकता है.
सही तरीके से पकाना बहुत जरूरी
दाल का पूरा फायदा लेने के लिए उसे सही तरीके से पकाना भी जरूरी है. प्रेशर कुकर में दाल पकाना बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे कम समय में दाल तैयार हो जाती है और पोषक तत्व भी काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. दाल को चावल, रोटी, बाजरा या अन्य साबुत अनाज के साथ खाने से उसकी प्रोटीन क्वालिटी और बेहतर हो जाती है। इसके अलावा भोजन में नींबू या विटामिन-सी से भरपूर सब्जियां शामिल करने से भी पोषक तत्वों का एब्जॉर्ब बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- Rice Cooking Tips: खिले-खिले चावल बनाने की एकदम आसान ट्रिक, कुकर में लगाएं बस इतनी सीटी