Fastest ODI Century: रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, धर्मशाला में भारत के खिलाफ बनाया वनडे का सबसे तेज शतक

84a2cbb74ea7af96171bcd193ccadcf117813585053941212 original


अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 102 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, उन्होंने 48 गेंदों में शतक जड़ा. वह अफगानिस्तान के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ओवरआल लिस्ट में दिग्गजों के साथ आ गए हैं.

धर्मशाला में खेले जा रहे पहले वनडे में टॉस हारकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही, दूसरे ही ओवर में इब्राहिम जादरान (1) के रूप में पहला विकेट गिरा. गुरनूर बरार का ये पहला इंटरनेशनल विकेट था, जो डेब्यू मैच खेल रहे हैं. इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल शून्य पर पवेलियन लौट गए. चौथे नंबर पर आए रहमत शाह ज़ुर्माते (3) भी सस्ते में आउट हो गए, 26 पर 3 विकेट गिरने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी को संभाला और शानदार पारी खेली.

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में शतक पूरा किया, वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ओवरऑल लिस्ट में वह 14वें स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 2015 में 31 गेंदों में शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें- सबसे लंबा भारतीय गेंदबाज… 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू, जानें दोनों के बारे में सबकुछ

रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और जब आउट हुए तब अफगानिस्तान अच्छी स्थिति में था. जब गुरबाज आउट हुए तब मेहमान टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 142/4 था.

अफगानिस्तान ने बनाए 194 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पारी 194 रनों पर सिमट गई. गुरबाज के आउट होने के बाद अफगानिस्तान ने 56 गेंदों में 52 ही रन बनाए, जबकि गुरबाज जब खेल रहे थे तो लग रहा था कि अफगानिस्तान 230-240 तक पहुंच जाएगी. भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *