IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का खतरा? क्या है मौसम पर ताजा अपडेट; यहां जानें

5da3a3abc85548965736d5ba4290038f1781330945718975 original


आज से भारत और अफगानिस्तान की तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया विराट कोहली के बिना उतरेगी, जो चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया पहली बार कोई वनडे मैच खेल रही होगी, लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, इससे पहले मुकाबला शुरू हो, जान लीजिए कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा?

मौसम पर ताजा अपडेट?

मैच से एक दिन पहले धर्मशाला में काफी बारिश हुई. आज यानी 13 जून को धर्मशाला में दिन के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन शाम के समय बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर के मुताबिक दूसरी पारी में बारिश कई बार दखल दे सकती है. बता दें कि 12 जून को हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था और 16 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. 13 जून को धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

अच्छी फॉर्म में नहीं टीम इंडिया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया की वनडे फॉर्म अच्छी नहीं रही है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम ने 9 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से उसे पांच बार हार झेलनी पड़ी है और सिर्फ 4 बार जीत मिली है. चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार चुकी है.

भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *