क्रिकेट में हुआ बड़ा उलटफेर… बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को .. रन से चटाई धूल; 21 साल पुराना दोहराया इतिहास

d3e00e8e07987757161efb8dbd70454917810089917171364 original


BAN vs AUS 1st ODI Highlights: बांग्लादेश ने 21 साल पुराना इतिहास दोहराते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में DLS के तहत 86 रन से हरा दिया. ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली मेजबान बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 284 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 42.2 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 191 रन पर पहुंच गई थी. इसके बाद बारिश हुई और बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत हासिल कर ली. इस तरह बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर किया.

बांग्लादेश के लिए मोसाद्देक हुसैन, नजमुल हुसैन शांतो, तन्जीद हसन तमीम और नाहिद राणा ने शानदार प्रदर्शन किया. मोसाद्देक ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 70 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए. इसके अलावा शांतो ने 67 रनों की और तन्जीद ने 54 रनों की पारी खेली. वहीं नाहिद राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

रन चेज में फुस्स हुई ऑस्ट्रेलिया

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से फुस्स नजर आई. टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर दिखी. ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 00 रन के स्कोर पर ही लग गया था. इसके बाद टीम का दूसरा विकेट 02 रन पर, तीसरा 51 रन पर, चौथा 91 रन पर, पांचवां 128 रन पर, छठा 135 रन पर, सातवां 138 रन पर, आठवां 140 रन पर और नौवां 156 रन पर गिरा. इसके बाद बारिश के कारण मैच आगे नहीं हो सका. टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने 66 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 52* रन स्कोर किए. 

बांग्लादेश ने दोहराया 21 साल पुराना इतिहास 

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब कुल 23 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में बांग्लादेश ने 2 जीत अपने नाम कर ली है. बांग्ला टीम ने दूसरी जीत आज ही अपने नाम की. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली जीत 2005 में हासिल की थी. अब 21 साल के बाद टीम को कंगारू क्रिकेट टीम के खिलाफ 2026 में दूसरी जीत मिली. इस तरह बांग्लादेश ने 21 साल पुराना इतिहास दोहराया.

 

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव का ‘बड़बोला बयान’ और गौतम गंभीर ने कर दी कप्तानी से छुट्टी! अंदर का सच आया सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *