टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड

0def03ca002560ea7efbc17fd3cdfe5f17885379603241364 original


नामीबिया में खेली जा रही ट्राई सीरीज का छठा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच शुक्रवार (04 सितंबर) को खेला गया. मैच में अफ्रीका ने 11 रन से जीत हासिल की. अफ्रीका ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए. जवाब में नामीबिया बहुत करीब जाकर हारी. टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट पर 217 रन बना लिए थे. भले ही नामीबिया मुकाबला हार गई, लेकिन दोनों टीमों के 200 रन का आंकड़ा पार करने से सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड कायम हो गया. 

445 रन के साथ बना सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड 

अफ्रीका ने 228 और नामीबिया ने 217 रन बनाकर दोनों पारियों के टोटल को 445 रन पर पहुंचा दिया. यह दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में सबसे बड़ा टोटल बन गया. 

दक्षिण अफ्रीका का कमाल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस का शतक 

विंडोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी अफ्रीका ने 228/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 101 रन स्कोर किए. उनके साथी ओपनर कॉनर एस्टरहुइजेन ने 40 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 (69 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस दौरान नामीबिया के लिए जान बॉल्ट ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें: लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड

रन चेज के अंत में फ्लॉप हुई नामीबिया 

चेज के लिए उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही. टीम के लिए लॉरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक ने पहले विकेट के लिए 119 (65 गेंद) रनों की साझेदारी की. इंजरी के चलते स्टीनकैंप को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा. इसके बाद टीम के बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके. मुकाबला अंत तक गया. आखिरी ओवर टीम को जीत के लिए 24 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम 12 ही रन बना सकी. 

 

यह भी पढ़ें: उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *