पेमेंट बैंक बंद, अब Paytm वॉलेट और आपके UPI का क्या होगा?

f102d4a47fd6aee8353faa2a2b4d1b7417853169047261435 original


जब से आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की थी, तब से लोगों के मन में कई तरह की कंफ्यूजन है. वैसे सवाल भी है कि अगर पेमेंट बैंक बंद हो गया है, तो क्या पेटीएम वॉलेट भी बंद हो जाएगा? क्या यूपीआई से पेमेंट नहीं हो पाएगा? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल आ रहे हैं तो यहां ये आपको आपके सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा. 

क्या-क्या बंद हुआ? 
दरअसल, पेटीएम ऐप बंद नहीं हुआ है. कार्रवाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई थी. इसके बाद बैंक नए ग्राहक नहीं जोड़ सकता और कुछ बैंकिंग सेवाओं पर रोक लगाई गई थी. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पेटीएम ऐप या यूपीआई सेवा पूरी तरह बंद हो गई.

LPG पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैस पर अमेरिका से होगी ये डील

क्या पेटीएम वॉलेट चलेगा?
अगर आपके पेटीएम वॉलेट में पहले से पैसा मौजूद है, तो आप उसे खर्च कर सकते हैं. हालांकि, वॉलेट में नया पैसा जोड़ने या उससे जुड़ी कुछ सेवाएं समय-समय पर आरबीआई के निर्देशों के अनुसार बदल सकती हैं. इसलिए लेटेस्ट नियमों की जानकारी वॉलेट के ऑफिशियल अपडेट से जरूर लें.

UPI पेमेंट पर क्या असर पड़ा?
अगर आप वॉलेट ऐप से यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, तो ज्यादातर मामलों में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. पेटीएम ने कई दूसरे बैंकों के साथ साझेदारी कर अपनी यूपीआई सेवा जारी रखी है. यानी आप पहले की तरह QR स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं और पैसे ले भी कर सकते हैं.

संसद में खुलासा, मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंकों ने ग्राहकों से वसूले इतने हजार करोड़

बैंक अकाउंट लिंक है तो क्या होगा?
अगर आपका यूपीआई किसी दूसरे बैंक, जैसे SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank या किसी अन्य बैंक खाते से लिंक है, तो आपकी यूपीआई सेवा सामान्य रूप से काम करती रहेगी. ऐसे यूजर्स पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कार्रवाई का सीधा असर नहीं पड़ता.

क्या नया Wallet बना सकते हैं?
वॉलेट से जुड़े नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं. इसलिए नया वॉलेट खोलने या वॉलेट में बैलेंस जोड़ने से पहले पेटीएम ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा जानकारी जरूर देख लें.

तो इस तारीख तक रिपोर्ट सौपेंगा 8वां वेतन आयोग… संसद में हुआ बड़ा खुलासा

आपको क्या करना है?
अगर आपका यूपीआई सही तरीके से काम कर रहा है तो कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आपका बैंक अकाउंट पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ा था, तो उसे किसी दूसरे बैंक खाते से लिंक कर लेना सही रहेगा. इससे बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *