क्रिकेट की दुनिया में कुछ ट्रॉफियां सिर्फ जीत की निशानी नहीं होतीं, बल्कि अपने नाम की वजह से भी खास बन जाती हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू हुई T20 सीरीज की ट्रॉफी भी कुछ ऐसी ही है. आज से दोनों टीमों के बीच मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस सीरीज की ट्रॉफी को फ्रेंडशिप कप नाम दिया गया है. अब सवाल है कि आखिर इस ट्रॉफी का नाम फ्रेंडशिप कप क्यों रखा गया और इसके पीछे क्या खास बात है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की T20 सीरीज की ट्रॉफी को फ्रेंडशिप कप कहा जा रहा है. नाम से ही इसका मतलब साफ है. ये कप दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर बढ़ती दोस्ती और रिश्ते को दिखाता है. यही वजह है कि इस सीरीज की ट्रॉफी को आम नाम के बजाय फ्रेंडशिप कप नाम दिया गया है.
यह भी पढ़े: जो रूट बन गए नंबर-1, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर
दिल्ली में हो रही है सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच ये तीन मैचों की T20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को, दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को फिक्स है. खास बात यह है कि तीनों मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान कर रहा है मेजबानी
मैच भारत में होने के बावजूद इस सीरीज की आधिकारिक मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है. BCCI के मुताबिक, अफगानिस्तान अपने घरेलू मुकाबले हाल के सालों में भारत में भी आयोजित करता रहा है. इसी सिलसिले में भारत के खिलाफ यह T20 सीरीज भी दिल्ली में हो रही है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों का सिलसिला लगातार बढ़ा है. ऐसे में फ्रेंडशिप कप इस सीरीज को एक अलग पहचान देता है. अब तीन मैचों की सीरीज के बाद यह ट्रॉफी किस टीम के हाथ आएगी, इस पर सभी की नजर रहेगी.
यह भी पढ़े: एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश