भारत से डिफेंड नहीं हुए 212 रन, अफगानिस्तान ने मैच कराया टाई; फिर हुए 2 सुपर ओवर

3114c45300b4b12039d4b2056c2812891789292255670143 original


आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम सात बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 15 सितंबर को और तीसरा व अंतिम टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारत-अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच से पहले सोशल मीडिया पर दोनों टीमों का 17 जनवरी 2024 को खेला गया मैच चर्चा में है. इस मैच का नतीजा 2 सुपर ओवर से निकला था. 

22 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद भी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 212 रन बना डाले थे. हालांकि, अफगानिस्तान ने भी ठीक इतने ही रन बना दिए. फिर मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला. 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले खेलने उतरी थी. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. भारत ने सिर्फ 22 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी जायसवाल 04, विराट कोहली 00, शिवम दुबे 01 और संजू सैमसन 00 पर आउट हुए थे. 

रोहित और रिंकू ने की थी 180 रनों की साझेदारी 

22 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने 190 रनों की नाबाद साझेदारी की. रोहित शर्मा ने 69 गेंद में नाबाद 121 रनों की पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं रिंकू ने 39 गेंद में नाबाद 69 रन ठोके. उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले.

अफगानिस्तान ने मैच कराया टाई, फिर हुए 2 सुपर ओवर 

213 रन चेज करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने तूफानी शुरुआत की. ओपनर इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद में 50 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंद में 50 रनों की पारी खेली. फिर तीन नंबर पर आए गुलबदीन नैब ने 23 गेंद में 55 रन ठोक दिए. अंत में मोहम्मद नबी ने सिर्फ 16 गेंद में 34 रन बना दिए. अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बनाए, और मैच टाई रहा. 

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 16 रन 

मैच टाई होने पर सुपर ओवर हुआ. अफगानिस्तान ने 16 रन बना डाले. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल आए. भारत ने भी 6 गेंद में 16 रन ही बनाए. इस तरह पहला सुपर ओवर टाई रहा. 

दूसरे सुपर ओवर में भारत को मिली जीत 

पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद टीम इंडिया दूसरे सुपर ओवर में पहले बैटिंग करने उतरी. इस बार भारत ने 11 रन बनाए. अब मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान को 12 रन बनाने थे. रवि बिश्नोई को गेंद सौंपी गई. इस बार भारत ने आसानी से मैच जीत लिया.

यह भी पढ़ें- 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *