रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा ‘ऐतिहासिक’ शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब

a3bf74e61977cc4a1069b5c4bd78a17817844798381901364 original


Rohit Sharma Century At Lord’s: रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक (Rohit Sharma Century) जड़ने वाले पहले भारतीय बने. संन्यास की अटकलों के बीच हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 15 बाउंड्री की मदद से शतक पूरा करके आलोचकों को करारा जवाब दिया. उन्होंने 84 गेंदों में सेंचुरी पूरी की, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनके बल्ले से यह पारी रन चेज में निकली. 

मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बोर्ड पर लगाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए मेन इन ब्लू मैदान पर है. पहली पारी के बाद लग रहा था कि टीम इंडिया का जीतना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन रोहित के शतक ने उम्मीद जगा दी.

लॉर्ड्स का सबसे बड़ा टोटल

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे बड़ा वनडे टोटल बनाने का रिकॉर्ड कायम किया. इस दौरान टीम के लिए ओपनर बेन डकेट ने 135 गेंदों में 18 चौके और 1 चौके की मदद से 141 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जैकब बेथल ने 91 रन बनाए. बाकी जो रूट ने 74 रनों की पारी खेली. 

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चा तेज 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित ने 11 रन बनाए थे और दूसरे मुकाबले में वह सिर्फ 26 रन बना सके थे. दोनों मैचों में फ्लॉप होने के बाद रोहित के रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स में रोहित अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलेंगे. इसके बाद उन्हें रिटायरमेंट की तरफ जाना पड़ेगा, क्योंकि वह आगे टीम इंडिया की स्कीम का हिस्सा नहीं हैं. अब हिटमैन ने अपना तथाकथित आखिरी मुकाबले में शानदार पारी खेली.

सीरीज निर्णायक मुकाबला 

यह सीरीज का निर्णायक मुकाबला है. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल करके 1-0 की बढ़त बनाई थी. फिर इंग्लैंड ने वापसी करते हुए दूसरे वनडे में 4 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. अब तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी.

 

यह भी पढ़ें: बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *