विराट कोहली को लेकर ब्रेट ली ने क्यों कहा- ‘वो ऑस्ट्रेलियाई टीम में खेल सकते थे क्योंकि…’

0b5f7c9c2e617b78cb2f043eb746dcf817669123992411303 original


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. ली का मानना है कि विराट कोहली अपने करियर के पीक पर ऑस्ट्रेलिया की उस टीम में भी आसानी से जगह बना सकते थे, जिसने एक दशक से ज्यादा समय तक विश्व क्रिकेट पर दबदबा बनाया था.

हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान ब्रेट ली से जब एक भारतीय खिलाड़ी का नाम बताने के लिए कहा गया, जो ऑस्ट्रेलिया की सबसे मजबूत टीम में बिना किसी अगर-मगर के शामिल हो सकता था, तब उन्होंने आंकड़ों के बजाय माइंडसेट, अनुशासन और इंटेंसिटी को पैमाना बताते हुए विराट कोहली का नाम लिया. उनके मुताबिक इस कसौटी पर सिर्फ विराट कोहली ही खरे उतरते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘लोग क्या कहते हैं, परवाह मत करो…’, श्रीलंका में किसके चरण स्पर्श करते दिखे वैभव सूर्यवंशी?

पूर्व गेंदबाज ने माना है कि अपने करियर के पीक पर कोहली ऑस्ट्रेलियाई सेटअप के लिए एक आइडियल फिट होते, क्योंकि वे सफल होने के लिए लगातार कोशिश करते थे और खेल के प्रति उनका नजरिया बिल्कुल भी किसी चीज से समझौता नहीं करता था. इसी के साथ ली ने यह भी कहा, ‘विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में फिट हो जाते. उनमें आक्रामकता, फिटनेस और मुकाबला करने की क्षमता थी, जिस पर ऑस्ट्रेलिया को गर्व है.’

जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली को पहले भी कई दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से सराहना मिल चुकी है. इससे पता चलता है कि विश्व क्रिकेट में विराट कोहली का ओहदा कितना बड़ा है. कई क्रिकेटर विराट से पहले टीम में थे और कई उनके बाद आए हैं, लेकिन आज भी विराट अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण और इंटेंट की वजह से सबसे अलग नजर आते हैं. दमदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली ने विश्व क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल किया है. मौजूदा समय में वे सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन जहां भी जाते हैं, फैंस का सैलाब उमड़ पड़ता है. आईपीएल में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें:

IND A VS SL A: बिना रोशनी के सुपर ओवर क्यों? अंपायर्स के फैसले ने सबको चौंकाया, जानिए वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *