- भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स-निफ्टी आज तेजी से खुला.
- अमेरिका-ईरान शांति, विदेशी निवेशकों से बाजार मजबूत हुआ.
- एशियाई बाजार सतर्क, अमेरिकी शेयर मजबूत, कच्चा तेल बढ़ा.
Share Market Today on June 16: शेयर बाजार में आज भी तेजी देखी जा रहा है. शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरो वालों इंडेक्स सेंसेक्स 262 अंक उछलकर 76526 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा. वहीं, एनएसई का निफ्टी 70 अंकों की तेजी के साथ 23924 पर खुला.
बाजार में तेजी के 3 बड़े कारण
- अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का असर ग्लोबल मार्केट्स पर पड़ा है. निवेशकों में उत्साह है. इसी क्रम में जापान का निक्केई इंडेक्स पहली बार 70000 के ऐतिहासिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा है.
- विदेशी व्यक्तिगत निवेशकों को भारतीय शेयर बाजार में सीधे भारतीय शेयर्स खरीदने की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की दी गई मंजूरी से भी बाजार में तेजी देखने को मिल रही है.
- टैक्स नियमों में छूट के बाद विदेशी निवेशकों ने जून में भारतीय बॉन्ड्स में 1.84 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो पिछले 16 महीनों में सबस ज्यादा है. इसके तहत, सरकार बॉन्ड्स में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को पूरी तरह से चात्म कर दिया है. साथ ही ब्याज से होने वाले आय पर से विदहोल्डिंग टैक्स को भी पूरी तरह से हटा दिया है.
एशियाई बाजार
आज मंगलवार, 16 जून को ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद एशिया सतर्क रुख के साथ खुले. कल 4% की ऐतिहासिक बढ़त के बाद आज जापान का निक्केई इंडेक्स 69227 के स्तर के आसपास मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निवेशक बैंक ऑफ जापान द्वारा आज 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर सतर्क हैं. इस बीच, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.01% की शानदार तेजी के साथ खुला है. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24799 पर कारोबार कर रहा, जो इंडेक्स की पिछली क्लोजिंग 24842.67 से कम है.
अमेरिकी शेयर बाजार
ईरान और अमेरिका युद्धविराम के समझौते पर पहुंच गए हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बाद मंगलवार को अमेरिकी बेंचमार्क के फ्यूचर्स में मामूली हलचल हुई. S&P 500 फ्यूचर्स में 0.1% की गिरावट दर्ज की गई, नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में लगभग 0.2% की गिरावट देखी गई. डॉव से जुड़े फ्यूचर्स 30 अंक या 0.1% से कम नीचे रहा.
सोमवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 468.77 अंक या 0.92% चढ़कर 51,671.03 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 की क्लोजिंग भी 1.65% की तेजी के साथ 7554.29 पर हुई. इसी तरह से नैस्डैक कम्पोजिट 3.07% उछलकर 26683.94 पर बंद हुआ. इसमें SpaceX के शेयरों में आए 20% की उछाल का बड़ा योगदान रहा.
कच्चे तेल की कीमत
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.62% बढ़कर 81.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते नजर आए. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 0.5% की बढ़त के साथ 83.59 डॉलर पर ट्रेड कर रहे थे, जो अभी भी 85 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे है. COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.66% बढ़कर 81.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं.
ये भी पढ़ें:
मस्क की कंपनी SpaceX दुनिया की सातवीं सबसे महंगी कंपनी, जानें पहले और दूसरे नंबर पर है कौन?