भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (07 नवंबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. मैच में विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली थी. अब फैंस दूसरे मैच के लिए भी उत्साहित होंगे, लेकिन सबसे बड़ी समस्या टाइमिंग की है. मुकाबला शुरू होना का समय काफी अटपटा है.
ज्यादातर वनडे मुकाबले दोपहर में शुरू होते हैं और शाम या रात तक समाप्त हो जाते हैं. लोकल यानी न्यूजीलैंड के टाइम के अनुसार मुकाबला दोपहर में 3 बजे से ही शुरू होगा. वनडे मैच शुरू होने के लिए यह अच्छा टाइम होता है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. भारत और न्यूजीलैंड की टाइमिंग में साढ़े सात घंटे का फर्क है. न्यूजीलैंड इतने घंटे आगे है.
7 बजे होगा टॉस
भारतीय समय के अनुसार (IST), मैच की शुरुआत से आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा. लिहाजा मैच देखने के लिए आपको सुबह अपनी नींद कुर्बान करनी पड़ेगी.
फ्री में मैच कहां देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे को डीडी की फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस तरह आप मैच को फ्री में भी लाइव देख पाएंगे.
सोनी नेटवर्क आधिकारिक ब्रॉडकास्टर
सोनी नेटवर्क भारत में लिए सीरीज का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है. मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट के जरिए होगी, जहां आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे.
दूसरे वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव
दूसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, निक केली, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी.
यह भी पढ़ें: आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO