होटल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, ग्राहकों को ही देना होगा महंगे सिलेंडर का पैसा, रेस्टोरेंट्स में बढ़ेंगे दाम

84ce2f9cc9899c8319ef1b7e4598b23d17776305612201346 original


Commercial LPG Price Hike News: ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से, बीते दिन यानी 30 अप्रैल 2026 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद अब होटल इंडस्ट्री पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. ना केवल होटल इंडस्ट्री बल्कि इसका असर अब आम आदमी की जेब पर भी पड़ने वाला है. क्योंकि बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वो अब कस्टमर्स से इसके दाम वसूलेंगे.

होटल एसोसिएशन का बड़ा फैसला
दरअसल हाल ही में बेंगलुरु के होटल एसोसिएशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद एक फैसला किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी राव ने द हिंदू के साथ बातचीत में बताया कि, ‘सभी रेस्टोरेंट्स और भोजनालयों की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है. पिछले दो महीनों में हमने आपूर्ति की कमी का सामना किया है. अभी भी एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति लगभग 60% ही है, लेकिन अब हमने ऑप्शंस के साथ काम चलाना शुरू कर दिया है.’

ये भी पढ़ें: चुनाव के बाद सरकार के लिए ‘गुड न्यूज’, GST से आया भारी-भरकम पैसा; मिले पूरे 2.43 लाख करोड़

उन्होंने आगे कहा कि, ‘खर्च चलाने के लिए हमें अप्रैल में कीमतें बढ़ानी पड़ीं. अब 993 रुपये की बढ़ोतरी इतनी ज्यादा बड़ी है कि इसे ग्राहकों पर डालना जरूरी है. हमने हर एक होटल मालिक को तय मात्रा में प्राइज बढ़ाने का अधिकार दे दिया है’.

आम आदमी की जेब पर बोझ
बेंगलुरु होटल एसोसिएशन के द्वारा लिया गया ये फैसला आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है. इससे आम जनता भी परेशान हो रही है, साथ ही साथ अब लोगों को जब बाहर खाने जाना होगा तो काफी सोच समझकर ही जाना होगा. बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 993 रुपये का इजाफा होने के बाद अब बेंगलुरु में इनकी कीमतें 3,152 रुपये हो चुकी हैं. बीते 60 दिनों में इनमें 70% तक की बढ़ोतरी देखी गई है. इतने कम समय में इतने ज्यादा दामों में बदलाव काफी परेशान करने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: चाय-समोसे से लेकर केक-पेस्ट्री तक होगा महंगा! जानें कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने का आपकी जेब पर असर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *