15 अक्टूबर से बंद होगा UPI? गाजियाबाद के दुकानदारों ने लगाया ‘0nly Cash’ का बोर्ड

7a0dae4985873f97eb5cd9da6a62407417898146772211216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • UPI बंद नहीं होगा, परिवार के पैसे भेजने पर MDR नहीं।

आजकल हर कोई UPI पेमेंट का ही इस्तेमाल करता है. आज के इस डिजिटल दौर में सब्जी बेचने वाले से लेकर बड़े-बड़े कारोबारियों तक UPI पेमेंट का ही उपयोग कर रहे हैं. लेकिन जब से UPI पेमेंट पर MDR लागू होने की बात सामने आई है, तभी से लोगों के मन में एक नहीं अनेक सवाल चल रहे हैं. 

कितने प्रतिशत लगेगा MDR?

बता दें कि 15 अक्टूबर से 2000 से ज्यादा की ट्रांजैक्शन UPI के जरिए की जाती है तो उसपर कुछ चार्ज देना पड़ सकता है. यानी अगर आप किसी दुकान में जाते हैं और 2200 रुपये का सामान खरीदते हैं और उसका भुगतान UPI के जरिए करते हैं तो उसपर 0.4 प्रतिशत का MDR लागू होगा.

इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जो 0.4 प्रतिशत का चार्ज लगेगा वो ग्राहक को अपनी जेब से देना होगा तो असल में ऐसा नहीं है. अगर आपने 2200 रुपये का सामान खरीदा और उसकी पेमेंट UPI से की तो इस पर 0.4 प्रतिशत का MDR जो लगेगा वो ग्राहक को नहीं, बल्कि मर्जेंट( दुकानदार) को देना होगा. दुकानदार आपसे इस चार्ज का भुगतान करने के लिए नहीं कह सकता है. 

कैश लेने की डिमांड बढ़ी

अब जब से इस नियम के लागू होने की बात सामने आई है, तब से ही कारोबारियों ने UPI पेमेंट लेने की जगह कैश पेमेंट को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है. हालांकि, नियम अक्टूबर से लागू हो सकता है, लेकिन गाजियाबाद में कई सारे कारोबारियों ने अभी से ही कैश पेमेंट को बढ़ावा देने लगे हैं. दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने केवल कैश पेमेंट से जुड़े बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं.

15 अक्टूबर से बंद होगा UPI?

इसका जवाब है नहीं, UPI पेमेंट 15 अक्टूबर से बंद नहीं होने वाली है, केवल कुछ चुनिंदा UPI ट्राजैंक्शन पर MDR लागू होगा. इसलिए अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है कि UPI बंद होने वाला है.

खानदानी सोना बेचकर पत्नी के लिए खरीदा iPhone 18 Pro Max, बड़े बिजनेसमेन ने कसा तंज

UPI पेमेंट से दुकानदारों पर पड़ेगा असर 

दरअसल, अगर कोई ग्राहक दुकान पर सामान खरीदता है और पेमेंट UPI की मदद से करता है तो ऐसे में 2000 से ज्यादा की पेमेंट पर जो MDR लागू होगा वो दुकानदारों को देना होगा, तो इससे उनकी लागत बढ़ सकती है. इसलिए दुकानदारों ने पहले से ही कैश पेमेंट को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है.

परिवार वालों को पैसे भेजने पर भी लगेगा MDR?

कई लोगों के मन में सवाल है कि अगर वे UPI पेमेंट के जरिए 2000 से ज्यादा पैसे अपने परिवार वालों को भेज रहे हैं तो क्या उन्हें भी एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप चाहे 5000 भेजे या 50,000 उसपर कोई भी चार्ज नहीं लगाया जाएगा. 

सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *