3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

64aeafb98fb75f97b455ac0169e3349b17859329765171364 original


बढ़ते वक्त के साथ क्रिकेट का खेल तेज होता जा रहा है. एक के बाद एक बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. तमाम टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जैसे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ट्रेविस हेड, फिल सॉल्ट आदि अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर हैं. इस लिस्ट में 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी नाम जुड़ चुका है, जो पहली गेंद से ही तूफानी अंदाज में खेलना शुरू कर देते हैं. लेकिन एक ऐसा बल्लेबाज ऐसा भी रहा, जिसने सिर्फ 3 ओवर में शतक जड़ा था. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) थे.

जब वैभव ने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक लगाया था, तो फैंस उनकी तेज-तर्रार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए थे. लेकिन एक बार आप सोच कर देखिए कि कोई बल्लेबाज अगर सिर्फ 3 ओवर में शतक पूरा कर दे, तो उस वक्त कैसा माहौल रहा होगा. यह बात 2 नवंबर 1931 की है. आज इस बात को करीब 95 साल गुजर चुके हैं. तो आइए जानते हैं कि यह कमाल किस मैच में हुआ था. 

डॉन ब्रैडमैन का 3 ओवर में शतक वाला मैच 

सर डॉन ब्रैडमैन घरेलू मैच में लिथगो के खिलाफ ब्लैकहीथ के लिए खेल रहे थे. मैच में उन्होंने 256 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका शतक सिर्फ 3 ओवर में ही पूरा हो गया था. 

उस वक्त एक ओवर में 6 की बजाय 8 गेंदें हुआ करती थीं. ब्रैडमैन ने सिर्फ 22 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. इस दौरान उन्होंने पहले ओवर में 33 रन, दूसरे ओवर में 40 रन और तीसरे 27 रन बनाए. 256 रनों की पारी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 14 छक्के और 29 चौके लगाए थे. 

डॉन ब्रैडमैन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें सर डॉन ब्रैडमैन के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने कुल 52 टेस्ट खेले. इन मैचों की 80 पारियों में बैटिंग करते हुए 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 13 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 334 रनों का रहा. 

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 234 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया, जिनकी 338 पारियों में बैटिंग करते हुए 95.14 की औसत से 28067 रन बनाए, जिसमें 117 शतक और 69 अर्धशतक शामिल रहे. उनका हाई स्कोर 452* रनों का रहा.

 

यह भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *