दिल्ली में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DSSSB ने निकाली कई पदों पर भर्ती; ये है लास्ट डेट

8265844e6dbf623c56d7d62d1faad5bc1721285264118140 original


यदि आप नौकरी तलाश रहे हैं तो देश की राजधानी से आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र और इच्छुक कैंडिडेट्स 16 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम डेट 15 जुलाई 2026 तय की गई है.  उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना होगा.

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऐसे उम्मीदवार जो दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी करना चाहते हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण (Registration) करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंट आउट रखने की सलाह दी गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है. टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री और बीएड जैसी योग्यताएं आवश्यक हो सकती हैं, जबकि तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री मांगी जा सकती है.

आयु सीमा क्या है?

DSSSB द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और कुछ के लिए 20 वर्ष रखी गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 वर्ष और 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.

यह भी पढ़ें – प्राइवेट स्कूल की टीचर्स को कितनी मिलती है चाइल्ड केयर लीव? जान लें क्या कहते हैं नियम

आवेदन शुल्क कितना है?

जनरल, ओबीसी और अन्य अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब उम्मीदवार मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें.
  • फिर उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें.
  • आगे के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

यह भी पढ़ें – यूपी के स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *