दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- IVF नहीं कराना चाहती थी

ec17bbbbc2397035a41e66cddac8690a17857334170131296 original


एक्ट्रेस नौहीद सिरूसी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बेहद इमोशनल एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो मां क्यों नही बन पाई. उन्होंने कहा कि उनके दो मिसकैरेज हो चुके हैं.

क्यों मां नहीं बन पाईं एक्ट्रेस नौहीद सिरूसी
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल, ‘आपके बच्चे क्यों नहीं हैं?’ का जवाब देते हुए एक्ट्रेस नौहीद सिरूसी ने कहा कि उन्होंने साल 2017 में रुस्तम कॉन्ट्रैक्टर के साथ शादी की थी. शादी के एक साल बाद साल 2018 में दोनों अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले थे, लेकिन तीसरे महीने में ही नौहीद का मिसकैरेज हो गया. उस दर्दनाक पल को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आखिरी चेकअप के दौरान डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्चे की धड़कन बंद हो चुकी है. ये उनके और उनके परिवार के लिए काफी और मुश्किल पल था.

दूसरी बार झेला मिसकैरेज
पहले मिसकैरेज के बाद नौहीद और उनके पति ने एक डॉग को अडॉप्ट किया. नौहीद ने वीडियो में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन इस बार भी उनका मिसकैरेज हो गया. लगातार दो बार मिसकैरेज के बाद उन्होंने और उनके पति ने अपनी जिंदगी को नए नजरिए से देखना शुरू किया.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं 20 साल का था…’, जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

एक्ट्रेस ने कहा कि अब उन्हें लगता है कि जिंदगी का मकसद सिर्फ बच्चे पैदा करना नहीं हो सकता. उन्होंने ये भी कहा कि आज की दुनिया पहले जैसी नहीं रही, इसलिए उन्होंने अपनी परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया.

लगातार दो मिसकैरेज के बाद नौहीद और उनके पति की जिंदगी को देखने का नजरिया बदल गया. एक्ट्रेस ने बताया कि अब उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी का मकसद सिर्फ माता-पिता बनना नहीं, बल्कि जरूरतमंद जानवरों की देखभाल करना भी है. उन्होंने कहा कि दोनों पिछले कई सालों से बिना किसी प्रमोशन के पशु कल्याण के लिए काम कर रहे हैं.

IVF का सहारा नहीं लेना चाहतीं एक्ट्रेस
नौहीद ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने IVF या किसी और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का सहारा नहीं लिया. उनका मानना है कि अगर बच्चा उनकी किस्मत में होगा, तो वो खुद से आएगा. वीडियो के आखिर में नौहीद ने कहा कि उम्मीद है अब लोगों के सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा.

ये भी पढ़ेंः क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? ‘लॉक अप 2’ से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- ‘कोई भी मुझसे भिड़ने आता..’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *