क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति? जानें कितनी हैं अमीर

ed978eb68bb598e775d13e4983c926a317888660522931481 original


भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपने खेल के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनका नाम मॉडल और बिजनेस वुमन अदिति हुंडिया के साथ जुड़ता रहा है. दोनों की साथ में तस्वीरें और अदिति का ईशान के मैचों में नजर आना पहले भी चर्चा में रहा है. साल 2026 में ईशान के दादा ने भी अदिति को उनकी गर्लफ्रेंड बताया था.

अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. साल 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट रहीं. इसके बाद साल 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब अपने नाम किया. ब्यूटी पेजेंट में सफलता के बाद अदिति मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में आगे बढ़ीं.

अदिति हुंडिया ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से बीबीए की पढ़ाई की. मॉडलिंग के साथ वो अलग अलग ब्रांड्स के लिए डिजिटल कंटेंट और फैशन कैंपेन भी करती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी मौजूदगी है और इंस्टाग्राम पर उनके लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़े: सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट

मॉडलिंग के साथ बिजनेस भी

अदिति सिर्फ मॉडलिंग नहीं करती हैं. वो फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े काम में भी एक्टिव हैं. उन्होंने लेबल अदिति हुंडिया नाम से अपना फैशन लेबल शुरू किया है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और ब्रांड्स के साथ प्रमोशनल काम करती हैं. इस तरह उनकी प्रोफेशनल लाइफ में मॉडलिंग के साथ बिजनेस और सोशल मीडिया भी शामिल हैं.

अब बात उनकी कमाई की करें तो अदिति की कमाई मॉडलिंग, ब्रांड प्रमोशन और अपने फैशन बिजनेस से होती है. लेकिन, उनकी कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ का कोई ऑफिशियल आंकड़ा सामने नहीं आया है. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी लगभग नेटवर्थ 2 से 3 मिलियन डॉलर, यानी करीब 16 से 25 करोड़ रुपये बताई गई है.

ईशान के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा

ईशान और अदिति के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबरें आती रही हैं. दोनों ने अपनी प्राइवेट जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं दी है.  लेकिन, ईशान के दादा के बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और ज्यादा हो गई. फिलहाल अदिति अपनी मॉडलिंग, फैशन और बिजनेस से जुड़ी कामों पर भी ध्यान दे रही हैं.

यह भी पढ़े:अगर ड्रा हुआ दलीप ट्रॉफी का फाइनल, तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *