पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट कॉउंसिल में अध्यक्ष पद पर हैं, जिसके तहत उन्हें पिछले साल चैंपियन भारत को एशिया कप की ट्रॉफी सौंपनी थी. सूर्यकुमार यादव एंड टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. ऐसे में पहले से लग रहा था कि नकवी के हाथों भारतीय महिला टीम भी ट्रॉफी नहीं लेगी, बावजूद नकवी ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में आए. श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम ने भी उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नकवी को अपने पद पर एक्सटेंशन मिलेगा? उनका कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है.
मोहसिन नकवी अप्रैल, 2025 में एसीसी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए थे. उनसे पहले श्रीलंका के शम्मी सिल्वा इस पद पर थे. उनसे पहले जय शाह इस पद पर थे, जिनका कार्यकाल 4 साल का था. ये तब हुआ था जब शाह का कार्यकाल बढ़ाया गया था. वह एसीसी के सबसे लंबे समय तक चेयरमैन रहने वाले पदाधिकारियों में एक हैं. वह अभी आईसीसी अध्यक्ष हैं.
कब तक है मोहसिन नकवी का कार्यकाल?
एसीसी के चेयरमैन का पद 2 साल के रोटेशन पर चलता है. 2025 में नियुक्त हुए मोहसिन नकवी का कार्यकाल अप्रैल, 2027 में खत्म होगा. यानी उनके पास अभी 7 महीने ही बचे हैं. इसके बाद नए एसीसी चेयरमैन को चुना जाएगा, हालांकि नियमों के मुताबिक नकवी का कार्यकाल बढ़ भी सकता है. लेकिन इसके लिए जरुरी है कि उन्हें सदस्य देशों का साथ मिले.
यह भी पढ़ें- अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा दिखीं बेहद खूबसूरत
सवाल ये है कि क्या मोहसिन नकवी का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है? नियमों के मुताबिक तो ये बढ़ सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें सदस्य देशों का साथ मिलना चाहिए. उदाहरण के लिए जय शाह का उदाहरण लेते हैं, जिन्हे 2021 में ये जिम्मेदारी दी गई थी. बाद में अन्य सदस्यों की सहमति से उनका कार्यकाल 2024 तक बढ़ा था. वह करीब 4 साल तक इस पद पर बने रहे थे.
बीसीसीआई की तरफ से अभी इस मामले पर कुछ नहीं कहा गया है कि वह मोहसिन नकवी के कार्यकाल विस्तार पर समर्थन देंगे या नहीं, लेकिन जो कुछ उन्होंने अपने पद पर रहते हुए किया उससे साफ है कि BCCI का समर्थन नहीं मिलेगा. अन्य सदस्यों में भी कई नकवी के रवैये से नाखुश हैं. अभी जो स्थिति है, उसे देखते हुए मुश्किल है कि नकवी का कार्यकाल बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें- किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना