Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब

128af10f3629c56f3d4a22013ef1953217893877367031257 original


Difference Between Flipping And Rotating Mattress: हम अपनी जिंदगी का करीब एक-तिहाई हिस्सा सोने में बिताते हैं. ऐसे में जिस गद्दे पर हम रोजाना कई घंटे सोते हैं, उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है. लंबे समय तक एक ही गद्दे का इस्तेमाल करने पर उसकी सतह पर शरीर का दबाव लगातार एक ही जगह पड़ता रहता है. इससे कुछ समय बाद गद्दे पर गड्ढे पड़ने लग सकते हैं या उसकी सतह असमान हो सकती है. इसका असर नींद के साथ-साथ शरीर के आराम पर भी पड़ सकता है.

गद्दे की उम्र बढ़ाने और उसे लंबे समय तक आरामदायक बनाए रखने के लिए उसे समय-समय पर घुमाना या पलटना एक आसान तरीका माना जाता है. लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि हर गद्दे को पलटने की जरूरत नहीं होती. कुछ गद्दे सिर्फ एक तरफ इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं, जबकि कुछ को दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए गद्दे को पलटने से पहले निर्माता की गाइडलाइन जरूर देखनी चाहिए.

Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब

गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए?

अगर आपका गद्दा दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है, तो इसे आमतौर पर हर 3 से 6 महीने में पलटने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर का दबाव एक ही हिस्से पर लगातार नहीं पड़ता और गद्दे पर असमान दबाव बनने की संभावना कम होती है. वहीं, अगर गद्दा सिर्फ एक तरफ इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है, तो उसे पलटने के बजाय हर 3 से 6 महीने में घुमाया जा सकता है. यानी गद्दे का सिर वाला हिस्सा पैरों की तरफ और पैरों वाला हिस्सा सिर की तरफ कर दें. इससे गद्दे के एक ही हिस्से पर लगातार दबाव पड़ने से बचाया जा सकता है.

Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब

गद्दे को पलटने से क्या फायदा होता है?

गद्दे को नियमित रूप से पलटने या घुमाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उस पर पड़ने वाला दबाव अलग-अलग हिस्सों में बंट जाता है. इससे एक ही जगह पर जल्दी गड्ढा बनने या सतह के दबने की समस्या कम हो सकती है. इसके अलावा, गद्दे की सतह लंबे समय तक एक जैसी बनी रह सकती है और सोते समय मिलने वाला सपोर्ट भी बेहतर तरीके से बना रहता है. खासकर उन लोगों के लिए यह आदत उपयोगी हो सकती है जो रोजाना एक ही जगह और एक ही पोजिशन में सोते हैं.

हर गद्दे को पलटना सही नहीं

यह सबसे जरूरी बात है जिसे ध्यान में रखना चाहिए. आजकल बाजार में कई ऐसे गद्दे उपलब्ध हैं जिनमें ऊपर और नीचे की परतें अलग-अलग तरीके से बनाई जाती हैं. ऐसे गद्दों को पलटने पर उनका सही सपोर्ट और आराम नहीं मिल सकता. मेमोरी फोम, ऑर्थोपेडिक और कुछ हाई-परफॉर्मेंस गद्दे एक खास साइड से इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं. ऐसे गद्दों को पलटने के बजाय सिर्फ निर्माता के निर्देश के अनुसार घुमाना चाहिए. अगर गद्दे के दोनों तरफ अलग-अलग डिजाइन, कपड़ा या सपोर्ट लेयर दिखाई देती है, तो उसे बिना जानकारी के पलटने से बचें.

इसे भी पढ़ें : Squeaky Door: दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज, बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक

गद्दे की सफाई भी है जरूरी

सिर्फ गद्दे को पलटना ही उसकी देखभाल के लिए पर्याप्त नहीं है. समय-समय पर इसकी सतह की सफाई भी करनी चाहिए. गद्दे पर धूल, पसीना और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है, इसलिए बेडशीट हटाकर उसे कुछ समय के लिए हवा लगने देना फायदेमंद हो सकता है. मैट्रेस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यह गद्दे को पसीने, नमी और अचानक गिरने वाले तरल पदार्थ से बचाने में मदद करता है. इससे गद्दे की अंदरूनी परतों तक नमी पहुंचने की संभावना कम हो जाती है.

गद्दे की उम्र भी रखें ध्यान में

गद्दे को सही तरीके से घुमाने और उसकी नियमित देखभाल करने से उसकी लाइफ बढ़ाने में मदद मिल सकती है, लेकिन कोई भी गद्दा हमेशा नहीं चलता. आमतौर पर गद्दे की उम्र करीब 7 से 10 साल मानी जाती है, हालांकि इसकी वास्तविक उम्र उसकी क्वालिटी, सामग्री, इस्तेमाल और रखरखाव पर निर्भर करती है. गर गद्दे पर लगातार गड्ढे पड़ गए हैं, उसकी सतह असमान हो गई है, स्प्रिंग से आवाज आने लगी है या उस पर सोने के बाद शरीर में दर्द और अकड़न महसूस होती है, तो सिर्फ उसे पलटना समाधान नहीं है. ऐसे संकेत बताते हैं कि गद्दे को बदलने का समय आ सकता है.

इसे भी पढ़ें :Roti Making Tips: रोटी नहीं फूल रही, कहीं आटा गूंथने में ये गलती तो नहीं कर रहे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *