पेंशन लेने वालों को RBI की बड़ी राहत, खाते में ज्यादा पैसा आ भी गया तो बिना बताए एक रुपया नहीं काट सकेंगे बैंक

004fba1b8778ea9a0f6b52b2cd352f0b17823648480241216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पेंशन खाते में अतिरिक्त भुगतान वापसी की सहमति लेंगे।

Pension Update: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर लोगों की आय का मुख्य साधन पेंशन ही होती है, जिससे वह अपने रोजमर्रा के खर्चों और मेडिकल जैसी जरूरतों को पूरा करते हैं. सोचिए, अगर ऐसे में आपके बैंक अकाउंट से अचानक पैसे कट जाएं तो जाहिर सी बात है कि आपको दिक्कत होगी. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.

सरकारी पेंशन पाने वालों के लिए एक खास खबर आई है. RBI ने बैंको को निर्देश जारी किए हैं कि अब बैंक पेंशनभोगियों के अकाउंट से एक्स्ट्रा पेंशन के पैसे सीधे नहीं काट सकता है. RBI ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि बुजुर्ग पेंशनभोगियों को अचानक पैसे कटने जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े. 

आज मुहर्रम के दिन बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

बिना जानकारी के नहीं काटेगा बैंक पैसे

  • कई बार तकनीकी गलती या रिकॉर्ड अपडेट में देरी के कारण से पेंशनभोगी के अकाउंट में ज्यादा पैसे जमा हो जाते हैं.
  • इस स्थिति में बैंक पहले सीधे अकाउंट से पैसे काटकर भरपाई कर लेता था.
  • लेकिन अब RBI ने साफ किया है कि किसी भी तरह की वसूली करने से पहले बैंक को जानकारी देनी होगी.
  • साथ ही पेंशनभोगी की सहमति के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

बैंक को पहले देना होगा नोटिस

  • RBI ने साफ किया कि अगर किसी के अकाउंट में ज्यादा पेंशन जमा हो गई है तो इसके लिए पहले कुछ जरूरी काम करना होगा.
  • बैंक को पहले पेंशनभोगी को नोटिस जारी करना होगा.
  • नोटिस में  बैंक पेंशनभोगी को वसूली की वजह और राशि की पूरी जानकारी देगा.
  • इससे पेंशनधारक को पता चल जाएगा कि बैंक अकाउंट से क्यों और कब काटी जाएगी.
  • इसके साथ ही RBI ने बैंकों को यह भी निर्देस दिए हैं कि पेंशन अकाउंट शुरू करते समय ग्राहकों से एक लिखित अंडरटेंकिंग लें.
  • इसमें यह साफ तौर पर लिखा जाए कि अगर फ्यूचर में गलती से अतिरिक्त पेंशन का भुगतान होता है तो सूचना मिलने के बाद पेंशनभोगी उस पैसे को लौटाने के लिए तैयार रहेगा. 

आ गया आज का पेट्रोल-डीजल रेट, कहीं 115 तो कहीं 113 रुपये के पार पहुंची कीमत

पेंशनभोगी इन बातों का रखें खास ध्यान

  • हमेशा अपना बैंक स्टेटमेंट चेक करते रहें.
  • बैंक की तरफ से आए किसी भी नोटिस या मैसेज को नजरअंदाज न करें.
  • अपने सारे डॉक्यूमेंट को संभालकर रखें.
  • पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए तुरंत बैंक से संपर्क करें.
  • अगर बैंक से पैसे कट जाते हैं तो भी तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें.
  • इन सभी बातों को ध्यान रखें, ताकि आपको किसी तरह की दिक्कत न हो. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *