69 खिलाड़ी, पांच हफ्तों में भारत की 5 टीम; BCCI ने बनाया बड़ा प्लान

89b77c509dcbab4526aa43f1d77795ac17896666276771481 original


भारतीय क्रिकेट में आने वाले 5 हफ्ते काफी हलचल भरे रहने वाले हैं. इस दौरान एक साथ करीब 69 खिलाड़ी अलग-अलग 5 टीमों के साथ मैदान पर नजर आएंगे. 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एशियन गेम्स, जापान के खिलाफ टी20, वेस्टइंडीज सीरीज, इंडिया ए और ईरानी कप जैसे मुकाबले खेले जाएंगे. यानी खिलाड़ियों के पास सिर्फ मैदान पर उतरने का ही नहीं, बल्कि अपनी जगह मजबूत करने का भी मौका होगा.

BCCI ने इस दौरान कई टीमों को मैदान में उतारकर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का बड़ा प्लान तैयार किया है.

एशियन गेम्स और जापान के खिलाफ टी20 मैच के लिए भारत ने मजबूत टीम चुनी है. श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे. टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. भारत 22 सितंबर को जापान से खेलेगा, जबकि 28 सितंबर से एशियन गेम्स में उतरेगा.

यह भी पढ़े: संजू सैमसम के 9 हजार रन पूरे, रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वनडे में रोहित-विराट की वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे. रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव भी टीम में हैं. रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुनूर बरार, औकिब नबी और नमन धीर को भी मौका मिला है. नबी और धीर पहली बार वनडे टीम में चुने गए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और वैभव सूर्यवंशी टीम में हैं.

इंडिया और ईरानी कप में भी खिलाड़ी तैयार

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए मल्टी-डे और 50 ओवर के मुकाबले खेलेगी. देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे टीम के कप्तान और साई सुदर्शन उपकप्तान हैं. कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे और अंशुल कंबोज भी टीम में हैं. वनडे टीम में राजत पाटीदार, प्रियंश आर्य, निशांत सिंधु और अर्शिन कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी हैं.

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे और सरफराज खान उपकप्तान होंगे. टीम का सामना रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा. इस तरह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में कई खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा.

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर.

वेस्टइंडीज के टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड- श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव. 

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वॉड- ऋषभ पंत, सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष डोसेज. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए इंडिया-ए का टी20 स्क्वॉड- अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन, नचिकेत भूटे, वी वैश्यक. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए इंडिया-ए का वनडे स्क्वॉड- प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकटेकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह [डब्ल्यूके], गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर. 

 

यह भी पढ़े: सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *