ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे जीत की दहलीज पर खड़ी थी, एक के बाद एक गिरते विकेट से मेजबान की उम्मीद जग गई थी लेकिन अंत में मेहमान टीम ने बाजी मार ली और 1 विकेट से मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की. इस मैच के हीरो जोश इंग्लिस रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा. अंत में नेथन एलिस ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.
272 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब हुई थी. कप्तान मिचेल मार्श 8 और ट्रेविस हेड 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. दोनों ओपनर्स को ब्रैड इवांस ने आउट किया. इसके बाद जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी (52) हुई, ग्रीम कीमर ने कोनोली (21) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा.
इंग्लिस ने चौथे विकेट के लिए एलेक्स कैरी के साथ 85 रनों की साझेदारी की, इसमें कैरी के सिर्फ 34 रन थे. इस साझेदारी को भी ब्रैड इवांस ने तोड़ा था, उन्होंने कैरी को कैच आउट कराया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के एक के बाद विकेट गिर गए. 162/3 से उनका स्कोर 206/7 हो गया.
जोश इंग्लिस ने जड़ा शतक
विकेटकीपर बल्लेबज जोश इंग्लिस ने 103 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत की उम्मीद बंधाए रखी. इंग्लिस ने 102 गेंदों में 103 रन बनाए, इस पारी में उनके बल्ले से एक भी सिक्स नहीं आया. बल्कि पूरी टीम में सिर्फ मिचेल मार्श ही एक छक्का लगा पाए.
यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी
जीत के करीब पहुंच गई थी जिम्बाब्वे
42वें ओवर की पहली गेंद पर सिकंदर रजा ने जोश इंग्लिस की पारी को समाप्त कर फिर से अपनी टीम के लिए उम्मीद जगा दी. तब ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 45 रन और चाहिए थे. फिर 245 के स्कोर पर टीम का नौवां विकेट भी गिर गया.
अंत में नेथन एलिस ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, स्पेंसर जॉनसन ने टिके रहकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और रोमांचक मुकाबले को 1 विकेट से जीत लिया.
यह भी पढ़ें- ‘आप चने बेचने गए थे…’ बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. ग्रीम क्रीमर और सिकंदर रजा ने 2-2 विकेट लिए. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 271 रन बनाए थे. कप्तान सिकंदर रजा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली थी. क्रेग एर्विन (59) और इनोसेंट काइया (55) ने अर्धशतक जड़ा था. 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के सूपड़ा साफ किया.