इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन में है अपने आप में खास

4b67ecd3641076957171543a74279c7d17938086045911483 original


भारत में दिवाली का पर्व बेहद उत्साह से मनाया जाता है. इसलिए कई फिल्मों की स्क्रिप्ट में भी इस त्योहार को जोड़ा गया है. हर फिल्म के दीपावली सीन्स खास होते हैं और उन्हें इस त्यौहार की गरिमा और रीति-रिवाज के हिसाब से दिखाया जाता है. लेकिन इन फिल्मों के दिवाली सीन्स आईकॉनिक है.

कभी खुशी कभी गम

इस फिल्म में दिवाली का जो पल दिखाया गया है, उसे भूल पाना नामुमकिन है. इस सीन में नंदिनी रायचंद का रोल कर रहीं जया बच्चन को ये महसूस हो जाता है कि बरसो पहले उनसे दूर गया उनका बेटा इस दिवाली पर घर आने वाला है और ऐसा ही होता भी है. नंदिनी आरती की थाल लेकर घर के दरवाजे पर बेटे का इंतजार कर रही होती है और तभी एक हेलीकॉप्टर लैंड करता है, जिसमें उनका बेटा राहुल सालों बाद घर लौटता है.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास

मोहब्बतें

शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ का दिवाली सीक्वेंस शानदार है. फिल्म में गुरुकुल के प्रिंसिपल नारायण शंकर यानी अमिताभ बच्चन प्यार के खिलाफ होते हैं. राज आर्यन यानी शाहरुख खान स्टूडेंट्स के साथ मिलकर दिवाली सैलिब्रेट करने का प्लान बनाते हैं. इस सैलिब्रेशन के लिए गुरुकुल के रूल तोड़कर गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों को इनवाइट किया जाता है. ‘पैरों में बंधन है’ गाना इस सैलिब्रेशन को खास बनाता है. इस फिल्म में दिवाली की अलग ही रौनक देखने को मिलती है.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास

हम आपके हैं कौन

‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म में दिवाली के वक्त पूरा परिवार एक साथ मिलकर त्योहार मनाता है. इस दौरान ‘धिकताना’ गाना सुनने को मिलता है. इस सीक्वेंस में रेणुका शहाणे के किरदार पूजा के बेटे के जन्म की खुशी भी दिखाई जाती है.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया

गोविंदा, जूही चावला और तब्बू स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का दिवाली गाना ‘आई है दिवाली सुनो जी घरवाली’ आज भी दीपावली के मौके पर खूब याद किया जाता है. इस फिल्म का दिवाली सीन नॉर्मल मिडल क्लास फैमिली का दिवाली सेलिब्रेशन दिखाता है. ये ही इस सीन को खास बनाता है क्योंकि आम परिवार इससे कनेक्ट कर पाते हैं.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास

चाची 420

फिल्म ‘चाची 420’ में कमल हासन अपनी पत्नी और ब्च्चों के पास रहने के लिए महिला का भेस बना लेते हैं. दिवाली के मौके पर पटाखों की वजह से उनकी बेटी भारती के कपड़ों में आग लग जाती है. ऐसे में चाची यानी कमल हासम उसे बचाते हैं. ये भी फिल्मों में दिवाली के यादगार सीन्स में से एक हैं.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास

वास्तव

संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ में भी दिवाली का सीन भी आइकॉनिक है. इस फिल्म में संजय दत्त ने गैंगस्टर का रोल किया है. इस फिल्म का दीपावली का वो डायलॉग फेमस है, जिसमें वो सोने की महंगी और भारी चैन पहन कर कहते हैं – ये देख पचास तोला.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास

तारे जमीं पर

इस फिल्म के दिवाली सीक्वेंस से वो लोग कनेक्ट कर पाते हैं, जो दिवाली पर घर न जाने या किसी दूसरी वजह से मायूस रहते हैं. इस फिल्म में ईशान बच्चा है, लेकिन इसके बावजूद वह पटाखे नहीं जलाता. वो अपने घरवालों से नाराज है क्योंकि उसके घरवाले उसे बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते हैं.

इन बॉलीवुड फिल्मों की दिवाली है बेहद यादगार, हर सीन है अपने आप में खास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *