कोंकणा सेन को हुआ डेंगू, एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

d4b1a133e3b579755fb4fedee987959e17899196126371403 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें डेंगू हुआ था और वो अस्पताल में एडमिट थीं. अभिनेत्री ने अपनी हेल्थ को लेकर कहा कि अब उनकी तबीयत बेहतर है. उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. चलिए बताते हैं कोंकणा ने क्या कहा.

दरअसल, कोंकणा सेन ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से फोटो शेयर की है. इसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रही हैं. वो बेड पर बैड कर सैल्यूट करते हुए नजर आ रही हैं. फोटो को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें. मैं अस्पताल में थी लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं.’ 

कोंकणा सेन को हुआ डेंगू, एक्ट्रेस ने अस्पताल से फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सलमान-ऋतिक की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 17वें दिन का कलेक्शन

अमोल पराशर संग शेयर किया था वीडियो

इसके पहले कोंकणा सेन ने अमोल पराशर के साथ वीडियो भी शेयर किया था. इसमें वो अमोल को बर्थडे विश करते हुए नजर आई थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का मानना था कि कोंकणा ने साफ कर दिया है कि वो अमोल को डेट कर रही हैं. दोनों लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा, ‘HBD API’. कइयों ने भी पोस्ट शेयर करने के बाद भी सवाल किया था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं? हालांकि, कोंकणा सेन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें: नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, प्रोड्यूसर बोलीं- वो हर बार रोईं

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में कोंकणा सेन का क्या रोल?

कोंकणा सेन फिलहाल सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आ रही हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. एक्ट्रेस ने विक्रामादित्य मोटवाने की कहानी में काम किया है. ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के एंथोलॉजी सीरीज है. इसमें पहली कहानी ही कोंकणा सेन की दिखाई गई है. इसमें उनके साथ राधिका आप्टे भी हैं. इसकी स्टोरी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें लगता है कि उनके पतियों को अब उनमें दिलचस्पी नहीं रही. इसमें कोंकणा और राधिका के साथ विजय वर्मा के साथ अभिषेक बनर्जी भी अहम रोल में हैं. आपको बता दें कि ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को चार डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *